फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

Sat, 26 Jan 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस
45 लोगों को किया जाएगा सम्मनित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम शनिवार को सरकारी कालेज में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समागम में उच्च शिक्षा और जल सप्लाई व सेनिटेशन मंत्री रजिया सुलताना ध्वजारोहण की रस्म अदा करेंगी। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के बाद जानकारी देते हुए एडीसी चरनदेव सिंह मान ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समागम सरकारी कालेज फेज-6 में मनाया जाएगा। इस मौके पंजाब पुलिस और एनसीसी कैडेट्स की तरफ से शानदार मार्च के पास्ट किया जाएगा। जिसका नेतृत्व परेड कमांडर डीएसपी गुरइकबाल सिंह करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में अलग-अलग विभागों की तरफ से उपलब्धियों को दर्शाती झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही स्कूली बच्चे देश भक्ति की भावना के ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा गिद्दा व भंगड़ा भी पेश किया जाएगा।

पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध किए कड़े
जिला पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिले के सभी एंट्री प्वाइंट पर नाके लगाए गए हैं जहां आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। बाजारों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति व सामान के मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या पीसीआर को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। थाना एयरपोर्ट के एसएचओ एचएस बल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के चलते एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आनेजाने वाले लोगों की जांच में कोई कोताही नहीं बरती जा रही।
विज्ञापन


23 लोग होंगे सम्मानित
जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह में 45 लोगों का सम्मान होगा। जिसमें कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा समाजसेवा में योग देने वाले लोग, खेलों में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी आदि शामिल है। सम्मानित होने वालों की सूचि इस प्रकार है
विज्ञापन
विज्ञापन

- जुगराज सिंह गिल, समाजसेवी, गोपाल बंसल, समाजसेव, डॉ. अनिल वशिष्ठ, मेडिकल अफसर पीएचसी घडूआं, डॉ. एचएस चीमा, मेडिकल अफसर सीएचसी डेराबस्सी, लखवीर कौर, आशा वर्कर, डॉ. शलिंदर कौर, जिला एपिडिमॉलोजिस्ट, नगजा ऋषि, हिस्ट्री टीचर, प्रदीप कुमार, पंजाबी टीचर, सेवा सिंह, डेयरी विकास इंस्पेक्टर, भगवंत सिंह, इंस्पेक्टर थाना सदर खरड़, पवन कुमार, एसआई एसटीएफ, जगतार सिंह, जूनियर सहायक एसडीएम मोहाली, अमरिन्दर सिंह, बलबीर सिंह, परमवीर सिंह, क्लर्क एमए ब्रांच, रवींदर मोदगिल, क्लर्क नजारत, अर्शदीप कौर, क्लर्क डीसी ऑफिस, राजीव वालिया, रमनदीप कौर, आंगनवाडी वर्कर गांव बड़माजरा, पप्पु, माली डीसी ऑफिस, नेहा शर्मा, समाज सेविका, साहिब सिंह, समाजसेवी गांव धर्मगढ़ लालडू, पारुल शर्मा, समाज सेविका, पार्थ, तैराकी खिलाड़ी, गुरदीप सिंह, खिलाड़ी, राजन, बास्केटबॉल खिलाड़ी, जसकरन सिंह, बास्केटबॉल खिलाड़ी, रिदमप्रीत सिंह, बास्केटबॉल खिलाड़ी, मनकीतर नारंग, बास्केटबॉल, खिलाड़ी, एकता सरोज, मुक्केबाज हनीपाल सिंह, कुश्ती खिलाड़ी, हरप्रीत कौर, मुक्केबाज, अनिल सिंह वेट लिफ्टिंग, मोक्ष धीर, तीरंदाजी, - टिका जय सिंह सोढी, शूटिंग, गुरप्रकाश सिंह, गांव झंझेड़ी प्रोग्रेसिव फार्मर, राजवीर सिंह, गांव नग्गल फैजगढ़ खरड़ प्रोग्रेसिव फार्मर को सम्माम मिलेगा। इसी तरह अवतार सिंह, गांव सकरूलापुर, प्रोग्रेसिव फार्मर, चरण सिंह, गांव सताबगढ़ डेराबस्सी प्रोग्रेसिव फार्मर, दलबीर सिंह, गांव भंगडहिरा डेराबस्सी प्रोग्रेसिव फार्मर, मनबीर सिंह, गांव तीड़ा माजरी प्रोग्रेसिव फार्मर, साहिल शर्मा, कार्यकारी अभियंता, रिम्पी, सीडीएस, सतनाम सिंह, जेई, संदीप कौर बीआरसी, रजनीश डीईओ, मनिंदर सिंह डीईओ को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed