{"_id":"5c48cc78bdec22271a77b034","slug":"41548274808-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग के नाम पर नहीं रुकी अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग के नाम पर नहीं रुकी अवैध वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड पार्किंग के नाम पर नहीं रुक रही अवैध वसूली
- ठेकेदार ने प्रशासन के बोर्ड के आगे लगाए अपने बोर्ड
- सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स में रोजाना लोग हो रहे परेशान
- मामले को शिकायतकर्ता अदालत ले जाने की तैयारी में
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में पेड पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली का मामला गर्मा गया है। एक तरफ मामला सीएम तक पहुंच गया, दूसरी तरफ कार्रवाई न होने से ठेकेदार के हौसले बुलंद हैं। ठेकेदार ने बुधवार को प्रबंधकीय कांप्लेक्स में गेटों पर डीसी द्वारा लगाए गए बोर्ड के आगे अपने पेड पार्किंग लिखे बोर्ड लगा दिए। साथ ही लोगों से मनमाने रेट वसूले। वहीं, इस मामले को उठाने वाले फेज-3बी2 मार्केट के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी ने कहा कि प्रशासन को शिकायत के बाद भी लोगों से हो रही लूट नहीं रुक रही है। ऐसे में उन्होंने अदालत जाने की तैयारी कर ली है।
जानकारी के मुताबिक लगातार दो दिन से बारिश होने के बाद पेड पार्किंग के बोर्ड पर लगाए गए कागज गल गए थे। इसके बाद ठेकेदार ने प्रशासन द्वारा लगाए गए बोर्ड कवर करने के लिए बाकायदा फ्लैक्स बनाए जोकि बोर्ड के साइज के थे। यह एसएसपी के गेट पर लगे बोर्ड के आगे और दूसरी साइड वाले गेट पर लगाए गए। जेपी सिंह का कहना है कि ठेकेदार मनमाने रेट वसूल रहा है। लोगों की जो पर्ची काटता है उस पर कहीं भी वह रेट नहीं लिखता है लेकिन इस मामले को कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है। जिसके चलते उन्होंने अब अदालत जाने की शरण ली। इस मामले में एडीसी यशपाल शर्मा का कहना उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके का दौरा किया था। उससे नए लगाए गए बोर्ड हटा दिए गए थे। साथ ही पार्किंग का ठेका रद करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
---बॉक्स
सरकारी मुलाजिम पीटा तो लगे थे बोर्ड
कुछ समय पहले ठेकेदार के कारिंदों ने एसडीएम दफ्तर में तैनात सरकारी मुलाजिम को पीट दिया था। इस दौरान मुलाजिम की पगड़ी तक उतर गई थी। जिसके बाद ठेकेदार के कारिंदों को सोहाना पुलिस उठाकर ले गई थी। पूरा दिन उन्हें थाने में बिठाकर रखा था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया था, साथ ही पार्किंग रेट संबंधी बोर्ड लगाए गए थे।
विज्ञापन
---बॉक्स
पार्षद की शिकायत गुम कर दी थी
इस मामले में सबसे पहले बीजेपी के पार्षद अशोक कुमार झा ने शिकायत दी थी, क्योंकि पार्किंग ठेकेदार के कारिंदे उनसे भी उलझ गए थे। उन्होंने इस मामले में लिखित शिकायत दी थी। हालांकि बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत की कॉपी तक गुम कर दी थी। आखिरी में उन्होंने इस मामले में नए सिरे से शिकायत दी थी।
---बॉक्स
बोर्ड पर लिखी पंजाबी भाषा भी गलत
जानकारी के मुताबिक जो बोर्ड ठेेकेदार की तरफ से लगाए गए हैं। उन पर पंजाबी भाषा भी गलत लिखी हुई थी। इससे भी लोगों में रोष है।