फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   परीक्षाओं की तैयारी में नहीं आएगी दिक्कत

परीक्षाओं की तैयारी में नहीं आएगी दिक्कत

Fri, 18 Jan 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाओं की तैयारी में नहीं आएगी दिक्कत
अब बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में नहीं आएगी दिक्कत
विज्ञापन

विवादों में रहे इतिहास विषय के प्रश्न पत्र व मॉडल टेस्ट पेपर्स बोर्ड ने किए तैयार
पहले बोर्ड द्वारा पेपर का स्टाइल ही अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया जाता था
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने एक अनूठी पहल की है। बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रश्न पत्र, मॉडल टेस्ट पेपर्स और पेपर स्टाइल तैयार किया है। साथ ही इसे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में आसानी रहे। बोर्ड का दावा है कि अन्य विषयों के भी इस तरह के प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं।
पिछले साल तक बोर्ड द्वारा अपनी वेबसाइट पर केवल पेपर स्टाइल ही अपलोड किया जाता था। लेकिन इस साल इतिहास के सिलेबस व पुस्तक को लेकर शुरू से ही विवाद रहा था। कई तरह के सवाल भी उठे थे। ऐसे में बोर्ड ने नई पहल की है ताकि विद्यार्थी व टीचर आसानी से पेपर को समझ पाएं। इन प्रश्न पत्रों को बोर्ड के माहिरों द्वारा तैयार किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत ने कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उक्त प्रश्न पत्र देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन करना पड़ेगा। जिसका बाद वेबसाइट का होमपेज खुलेगा। जहां पर विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र आसानी से मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन किताबें भी तैयार की थी। इसके पीछे सोच यह थी कि यदि कोई बच्चा बाहर है या फिर कहीं घूमने जा रहा है तो उसे किताबें न उठानी पड़ें। बल्कि वह इंटरनेट पर आसानी से किताबें हासिल कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed