{"_id":"5c3f9124bdec2273a33960fe","slug":"41547669796-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का पाठ, लेकिन टूटे पड़े हैं कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का पाठ, लेकिन टूटे पड़े हैं कूड़ेदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शहर में स्वच्छता सर्वे की निकल रही है हवा
- अधिकारियों को इस बारे में पता भी, लेकिन नहीं ले रहे हैं सुध
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। भले ही स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम द्वारा कई दावे किए जा रहे हैं। ऑनलाइन एप पर लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं। साथ ही दीवारों पर थ्री डी पेंटिंग बनाकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, लेकिन असल में सारी बातें हवा हवाई ही साबित हो रही हैं। क्योंकि ज्यादा इलाकों में कूड़ेदान टूटे पड़े हैं। वहीं, कुछ जगत तो खाली स्टैंड ही रह गए है। जबकि कूड़ेदान गायब हो चुके हैं। यह मामला नगर निगम के अधिकारियों के ध्यान में भी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान दिया नहीं जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक वीरवार को अमर उजाला की टीम ने फेज-दस के क्रिकेट स्टेडियम के साथ लगती मार्केट का दौरा कि या। इस दौरान नगर निगम के दावों की सफाई को लेकर किए जा रहे कामों की पोल खुल गई। एक तरफ जहां बूथ मार्केट में कूड़ेदान टूटे पड़े थे, वहीं उनको एक किनारे पर रखा गया था। दूसरी तरफ स्टेडियम से आगे पेट्रोल पंप के पास कूड़ेदान जमीन से उखड़ा पड़ा था। उसे मात्र पेड़ के सहारे खड़ा कर नगर निगम द्वारा काम चलाया जा रहा है। यही हाल उसी रोड पर दो सौ मीटर आगे चलने पर देखने को मिला। जब एक नामी होटल की पार्किंग में कूड़ेदान को उखाड़ कर रखा गया था। वह किसी के काम नहीं आ रहा है। यह हाल टीम को फेज-सात और पांच में देखने को मिला।
क्या कहते हैं लोग
सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह जगह कूड़ेदान टूटे पड़े हैं। इससे शहर की सुंदरता का नुकसान है। नगर निगम का फीडबैक सिस्टम काफी बेकार है। लोग परेशान हैं और दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
- अतुल शर्मा सेवा सोच समिति मोहाली
नगर निगम ले सुध, व्यापारी देते हैं टैक्स
हर साल लाखों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स दुकानदार भरते हैं। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी बनती है कि दुकानदारों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाए । उनकी तरफ से भविष्य में भी इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा।
- विनीत वर्मा व्यापार मंडल के प्रधान