फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नई चुनी पंचायते जिले को बनाएगी नशा मुक्त

नई चुनी पंचायते जिले को बनाएगी नशा मुक्त

Sun, 13 Jan 2019 01:30 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
नई चुनी पंचायते जिले को बनाएगी नशा मुक्त
नई चुनी पंचायतों को अपने पद व पंजाब को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई
विज्ञापन

समागम में जिले की सारी कांग्रेसी नेता दिखे एक जुट
महारानी परनीत कौर भी समागम में विशेष तौर पर हुई शामिल

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-78 स्थित मल्टीपर्पस स्टेडियम में शनिवार को एक समागम करवाया गया। इसमें नई चुनी पंचायतों को उनके पद व नशों पर नकेल कसने के लिए डैपो बनने की शपथ दिलाई गई। समागम में कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत मुख्य मेहमान के रूप में हाजिर रहे। वहीं, समागम की खास बात यह रही इस दौरान जिला कांग्रेस एकजुट दिखी। तीनों विधानसभा हलकों के सभी बड़े नेता मंच पर दिखे। वहीं, महारानी परनीत कौर भी समागम में शामिल हुईं। इस दौरान गत अकाली बीजेपी सरकार भी हमला बोला गया।

इंडस्ट्री को मिली आक्सीजन, तीन सौ नए यूनिट आए
समागम के शुरू में कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत ने गत अकाली बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि अकाली दल भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में पंजाब की भलाई के लिए कोई काम नहीं किया। सूबे की इंडस्ट्री अपनी नीतियों के कारण बंद हो गई। उन्होंने कहा कि नई सरकार आने के बाद राज्य में तीन सौ नए यूनिट स्थापित हुए हैं। उन्होंने इस मौके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव जीतने के समय जो वायदे किए थे। उन्हें पूरा किया जा रहा है। पांच एकड़ तक के किसानों के कर्जे माफ कर दिए गए है।
विज्ञापन


550 पौधे बांटने की मुहिम का हुआ आगाज
इस दौरान उन्होंने नए चुने पंच, सरपंचों, जिला परिषदों व ब्लाक समिति मेंबरों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब गांवों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने इस मौके श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व 550 पौधे लगाए जाएंगे। जो कि वन विभाग की तरफ से फ्री में मुहैया करवाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पौधे वितरित करने की मुहिम का आगाज किया। वहीं, कैबिनेट मंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने भी नई चुनी गई पंचायतों को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समागम में विशेषतौर पर पूर्व विदेश मंत्री परनीत कौर भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार ने पंचायती चुनावों पचास फीसदी आरक्षण कर दिया है। इस बार बहुत सारी महिलाएं व नौजवान चुनाव जीते हैं। उन्होंने नई चुनी पंचायतों को पूरी लगन से मेहनत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही नई पंचायतों को ग्रांट मिलना शुरू हो जाएगी।

पूर्व मंत्री कंग व जिला प्रधान ढिल्लों भी रहे हाजिर
इस मौके पूर्व मंत्री जगमोहन सिंग कंग ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की एक अहम कड़ी है। ऐसे में पंचायतें गांवों के विकास में अहम रोल निभा सकती है। इस मौके जिला कांग्रेस कमेटी नव नियुक्त कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान दीपेद्र सिंह ढिल्लों भी हाजिर रहे। उन्होंने भी नई चुनी पंचायतों को बधाई दी।


इन अफसरों ने निभाई अहम ड्यूटी
इस मौके रूपनगर रेंज की आईजी नीरजा, डीसी गुरप्रीत कौर सपना, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एडीसी जनरल चरनदेव सिंह मान, एडीसी विकास अमरदीप सिंह बैंस, मंत्री सिद्धू के सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, पंचायत कांग्रेस शिकायत निवारण विंग के सूबा चेयरमैन एमएस संधू, एसडीएम मोहाली जगदीप सिंह सहगल, एसडीएम डेराबस्सी पूजा सयाल, एसडीएम खरड़ विनोद बंसल, जिला परिषद रविंदर सिंह संधू, डीडीपीओ डीके सालदी, जिला समाज भलाई अफसर सुखसागर सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed