{"_id":"5c116741bdec22415a7fa98e","slug":"41544644417-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहायशी सोसाइटीज में घुमेगा विकास का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहायशी सोसाइटीज में घुमेगा विकास का पहिया
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा लिखे गए पत्र के बाद निकाय विभाग हरकत में आया
- निकाय विभाग ने कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर के अधीन आने वाली सभी रिहायशी सोसाइटीज में अब विकास का पहिया घूमेगा और लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से पहल की गई। उन्होंने इस संबंध में बाकायदा निकाय विभाग को पत्र लिखा है, जिसके बाद निकाय विभाग ने कार्रवाई करते हुए तुरंत नगर निगम के कमिश्नर को कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जिसे अब लोगों को काफी फायदा होगा। वहीं, उनकी मांग भी पूरी होगी।
कैबिनेट मंत्री सिद्धू की तरफ से निकाय विभाग को लिखे पत्र में बताया गया है कि नगर निगम के अधीन आने वाले एरिया में काफी रिहायशी सोसाइटीज हैं। इनमें कोआपरेटिव सोसाइटी व पुलिस कालोनियां शामिल हैं। मंत्री ने पत्र में लिखा है कि इन सोसाइटियों में रहने वाले लोगों के नुमाइंदों ने उनके ध्यान में लाया है कि सोसाइटीज में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इन सोसाइटीज को अभी तक नगर निगम की तरफ टेकओवर नहीं किया गया है, लेकिन नगर निगम की तरफ से इन सोसाइटियों से प्रॉपर्टी टैक्स समेत अन्य सारे टैक्स वसूले जाते हैं। ऐसे में उन्होंने विभाग से आग्रह किया था कि उक्त सोसाइटीज में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इस दौरान उन्होंने उक्त सोसाइटीज में होने वाले विकास कार्यों की सूची भी सौंपी गई है। इसके बाद विभाग की तरफ से इस संबंध में नगर निगम के कमिश्नर को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ मंगलवार को हुई हाउस की मीटिंग में इस मामले को पार्षद भारत भूषण मैनी ने भी उठाया था। उन्होंने नगर निगम के मेयर से मांग की थी कि उक्त एरिया के कामों को भी एजेंडा आइटम में लाकर लोगों को सुविधाएं दी जाएं।