फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सच होगा घर का सपना,

सच होगा घर का सपना,

Fri, 09 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सच होगा घर का सपना,
सच होगा घर का सपना, आस्टी कैटेगरी के प्लॉटों का ड्रॉ 13 को
विज्ञापन

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी ने तैयारियां पूरी कीं
सेक्टर-69 के कम्युनिटी सेंटर में होगी ड्रॉ की प्रक्रिया
लोग गमाडा की वेबसाइट से भी जान पाएंगे रिजल्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) ने हाईकोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखकर आस्टी कैटेगरी प्लॉटों के नंबरिंग ड्रॉ का फैसला लिया है। ड्रॉ 13 नवंबर को सेक्टर-69 स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगा। कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। साथ ही सारा रिकॉर्ड कंप्यूटर में ऑनलाइन चढ़ाया जाएगा। जो लोग ड्रॉ में शामिल नहीं हो पाएंगे वे गमाडा की वेबसाइट से रिजल्ट देख पाएंगे। इसके लिए उन्हें गमाडा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन करना होगा।

कुछ समय पहले गमाडा द्वारा अपने आगामी प्रोजेक्टों के लिए जमीन एक्वायर की गई थी। लेकिन इसी बीच कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए थे। इसके चलते यह काम अधर में ही लटक गया था। इसके बाद अब गमाडा ने उस समय जिन लोगों की जमीन एक्वायर हुई थी उनके प्लाटों का नंबरिंग ड्रॉ निकालने का फैसला लिया था। ड्रॉ की प्रक्रिया के लिए सारी प्रक्रियाएं गमाडा द्वारा पूरी कर ली गई। लोगों से इस संबंधी एतराज भी ले लिए थे। जिसके बाद गमाडा द्वारा आगे की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, ड्रॉ स्थल पर भी गमाडा द्वारा लोगों के सामने पर्चियां बॉक्स में डाली जाएंगी। इसके अलावा बीच में से लोगों को बुलाकर पर्चियां चेक करवाई जाएंगी। वहीं, पंडाल में लगी स्क्रीन पर निकलने वाले पर्ची को डिसप्ले किया जाएगा जिसके बाद गमाडा द्वारा आगे की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed