फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अब पंजाब में अवैध कालोनियों पर कसा जाएगा शिकंजा

अब पंजाब में अवैध कालोनियों पर कसा जाएगा शिकंजा

Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
अब पंजाब में अवैध कालोनियों पर कसा जाएगा शिकंजा
अवैध तरीके से बनी कॉलोनियों में नहीं होंगी रजिस्ट्रियां
विज्ञापन

तीन हफ्ते में इकट्ठा किया जाएगा अवैध कालोनियों का रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
राज्य में गैर कानूनी तरीके से बसी रिहायशी कॉलोनियों पर सरकार सख्त हो गई है। अवैध कालोनियों संबंधी पालिसी बनाने के साथ ही पालिसी को लागू करने संबंधी बनाई कमेटी ने तय किया है कि अगले आदेशों तक किसी अवैध रिहायशी कॉलोनी में रजिस्ट्री नहीं होगी। इसके अलावा तीन हफ्ते में पूरे राज्य में बसी अवैध कालोनियों की सूची बनाई जाएगी। इसके अलावा भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई नई अवैध कालोनी नहीं बसने दी जाएगी। इसे रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग एंड अर्बन डिपार्टमेंट की तरफ अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए पालिसी बनाई है। 27 दिसंबर 2017 को कैबिनेट मीटिंग में इस पर चर्चा की गई। इसके बाद उक्त पालिसी को उचित तरीके से लागू करने के लिए सेहतमंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की अगुवाई में कमेटी गठित की गई। इसकी पहली मीटिंग शुक्रवार को पंजाब भवन में हुई। मीटिंग में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, तृपत राजिंदर सिंह बाजवा व चरनजीत सिंह चन्नी मौजूद थे।
विज्ञापन


31 तक लोग दे पाएंगे सुझाव
सरकार ने इस मामले में लोगों को जागरूक करने व उनकी राय जानने का फैसला किया है। इसके लिए लोगों से पॉलिसी संबंधी सुझाव और एतराज मांगे गए हैं। इस संबंध में लोग ईमेेल से भी अपने सुझाव भेज पाएंगे। इसके लिए लोगों को ctpue.punjab@gmail.com और tpw.lg.pb@gmail.com पर भेज पाएंगे। सुझाव 31 जनवरी तक लोग भेज पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed