फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   40 year old woman died due to current

Mohali News: करंट से 40 वर्षीय महिला की मौत

Mon, 21 Aug 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
40 year old woman died due to current
डेराबस्सी। गांव खेड़ी गुजरां में करंट से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के मुताबिक संतोष रानी (40) पत्नी जय सिंह गांव खेड़ी गुजरां की रहने वाली थी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर हुई बारिश के कारण घर की दीवार में करंट उतर आया था। शाम करीब सात बजे जैसे ही उक्त महिला ने दीवार को छुआ तो उसे जोरदार करंट का झटका लगा और वह बेहोश हो गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उक्त महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रात करीब सवा नौ बजे इलाज के दौरान उक्त महिला की मौत हो गई। बता दें कि मृतक महिला के पति की भी छह माह पूर्व मौत हो गई थी। उसके 16 साल और 14 साल के बेटे अब अनाथ हो गए हैं। मृतक महिला के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है पुलिस के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed