फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   4 died and 7 injured in accident in mohali

मोहालीः कार की टक्कर से ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़े, 4 की मौत 7 घायल, चालक गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2019 01:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 09 Sep 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
4 died and 7 injured in accident in mohali
सेक्टर 70 व 71 के लाइट प्वाइंट पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त आटो और कार। हादसे के दौरान सड़क के क? - फोटो : MOHALI
मोहाली में रविवार को फेज 7 में कार व ऑटो रिक्शा की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में ऑटो चकनाचूर हो गया। वहीं कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। हादसा कार व ऑटो रिक्शा दोनों की तेज रफ्तारी के चलते हुआ। बता दें कि ऑटो रिक्शा ओवरलोड था। वहीं फेज 7 चौराहे की ट्रैफिक लाइट भी दुर्घटना के समय काम नहीं कर रही थी। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कार बलौंगी की तरफ से आ रही थी, जबकि ऑटो रिक्शा मटौर की तरफ जा रहा था। दुर्घटना के वक्त ऑटो रिक्शा में 11 लोग सवार थे। ऑटो में सवार सभी लोग मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान बिहार में चंपारण जिले के रहने वाले चुन्नू पासवान व गुलाब शेख और बिहार के ही बेतिया जिले के निवासी उमेश यादव और सुलेमान के रूप में हुई है। दुर्घटना में मंतोष, सतिंदर पासवान, चंदर पासवान, राजू पासवान, नंदू पासवान, हैदर अली व भीम पासवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग सुबह अंबाला से यहां आए थे। ये सभी मटौर जा रहे थे कि फेज 7 के चौक पर यह हादसा हो गया। पुलिस को सुबह 7:23 बजे फोन पर दुर्घटना की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पीजीआई के लिए रेफर किया। चुन्नू पासवान और गुलाब शेख की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सुलेमान और उमेश यादव ने पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में सवार चार लोग भी घायल, चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मारुति ब्रिजा कार के चालक मोगा जिले के कोकरी बुटरान गांव निवासी दरशप्रीत सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए, 337 व 427 के तहत हरिंदर पासवान की शिकायत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार में चार लोग सवार थे। सभी को चोटें लगी हैं। चालक दर्शप्रीत सिंह अपने दोस्तों के साथ शिमला से लौट रहा था। दुर्घटना के कारणों व ओवरस्पीड को लेकर जांच चल रही है। एसएचओ ने बताया कि मृतकों व घायलों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed