फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   380 people have 482 licensed weapons in Derabassi

डेराबस्सी में 380 लोगों के पास हैं 482 लाइसेंसी हथियार

Sun, 06 Feb 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
380 people have 482 licensed weapons in Derabassi
डेराबस्सी। चुनाव कमिशन की हिदायतों की पालना करते हुए 20 फरवरी को होने वाली पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस स्टेशन में 439 लाइसेंस शुदा हथियार जमा करवाए गए हैं। जबकि पुलिस स्टेशन के अधीन आने वाले क्षेत्र में 380 लोगों के पास हथियार रखने के लिए लाइसेंस है। उनके पास कुल 482 लाइसेंसी हथियार हैं। इनमें से अब तक 439 जमा हुए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि निजी व सरकारी बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मियों सहित निजी सुरक्षा के लिए लाइसेंसशुदा हथियार रखने वाले कुछ व्यक्ति रह गए हैं। कुछ व्यक्तियों के पास दो हथियार हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते इन्फोरसमेंट टीमों से तरफ से 24 घंटे हरियाणा की सीमा के नजदीक गांव बेहड़ा व दफरपुर के पास इंटर स्टेट नाके लगाए गए हैं। जहां नाकाबंदी के दौरान पुलिस 100 पेटी शराब बरामद कर चुकी है। इस मामले में अब तक अवैध शराब के 13 मामले दर्ज किए हैं। एनडीपीएस एक्त के तहत अब तक तीन मामले दर्ज करते हेरोइन, चिट्टा, गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा झगड़ा करने वाले नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। चुनाव के दौरान अमन व कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखने के लिए लंबे समय से फरार चल रहे पांच भगौड़े काबू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेराबस्सी में 92 बूथ संवेदनशील
डेराबस्सी में 92 बूथ संवेदनशील हैं। यहां पुलिस के अलावा सीआईएसएफ के जवान क्षेत्र में तैनात हैं। डेराबस्सी विधानसभा हलके में कुल 320 पोलिंग स्टेशन, 92 संवेदनशील बूथ विधानसभा हलका डेराबस्सी में कुल 2 लाख 87 हजार 622 वोटर हैं, जिनके लिए 320 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 92 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जबकि एक बूथ बलटाना के सरकारी स्कूल में अति संवेदनशील है। कुल वोटों में से 1,50,890 वोट पुरुष, 1,36,706 वोट महिलाओं के अलावा 26 थर्ड जेंडर की वोट हैं।
फोटो कैपशन-पुलिस के पास एक असला धारक असला जमा करवाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed