फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : लोकसभा चुनाव के लेकर अब पावरकॉम विभाग के उच्चाधिकारी का हुआ तबादला..

जीरकपुर : लोकसभा चुनाव के लेकर अब पावरकॉम विभाग के उच्चाधिकारी का हुआ तबादला..

Thu, 14 Feb 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : लोकसभा चुनाव के लेकर अब पावरकॉम विभाग के उच्चाधिकारी का हुआ तबादला..
पावरकॉम विभाग के एक्सईएन का तबादला
विज्ञापन

- एक्सईएन एनएस रंगी को तबदील करते हुए लुधियाना के सुखजीत सिंह को सौंपा कार्यभार
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां प्रदेश में अधिकारियों की तबदीलियां की जा रही हैं, उसी तरह जिला मोहाली में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। बीते दिनों जहां पुलिस विभाग और नगर काउंसिल के अंदर फेरबदल किए गए, वहीं अब जीरकपुर पावरकॉम विभाग में अधिकारी की तबदीली की गई है। जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जीरकपुर पावरकॉम विभाग में बतौर एक्सईएन का कार्यभार देख रहे एनएस रंगी का तबादला कर दिया गया है। उनको यहां से तबदील करते हुए लुधियाना भेजकर कामकाज देखने के लिए कहा है। उनकी सीट पर लुधियाना में एक्सईएन का कार्यभार देख रहे सुखजीत सिंह को पावरकॉम विभाग जीरकपुर का कार्यभार देखने के निर्देश दिए हैं। उधर, उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार सुखजीत सिंह ने मंगलवार को जीरकपुर पावरकॉम विभाग का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।
ज्ञात रहे कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार बीते दिनों विधानसभा हलका डेराबस्सी के अधीन आने वाले ढकोली पुलिस थाना के एसएचओ सतिंदर सिंह का तबादला करते हुए उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन को कार्यभार सौंपा गया। इसके ठीक बाद नगर काउंसिल जीरकपुर में अधिकारियों का फेरबदल करते हुए एएमई-कम-एसडीओ का कार्यभार देख रहे सुखविंदर सिंह को तबदील करके उनकी जगह बनूड़ के एसडीओ शैली राज गर्ग को कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में विधानसभा हलका डेराबस्सी के अंदर राजनीतिक नेताओं के संरक्षण का फायदा उठाकर लंबे समय से अपनी सीटों पर टिके हुए सीनियर अधिकारियों के तबादले देखने को मिल सकते हैं जिसकी ताजा मिसाल पावरकॉम विभाग के बड़े अधिकारी का तबदील होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब सरकार को यह निर्देश दिए हैं कि जो अफसर पिछले 3 वर्षों से एक ही स्टेशन पर तैनात हैं, उनको बदला जाए। इसके अलावा जो अफसर राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर अपने गृह जिलों के अंदर तैनात हैं, उनकी तुरंत बदलियां की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed