फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी : सैदपुरा में डंपिंग ग्राउंड खिलाफ गांववासियों ने किया विरोध..

डेराबस्सी : सैदपुरा में डंपिंग ग्राउंड खिलाफ गांववासियों ने किया विरोध..

Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी : सैदपुरा में डंपिंग ग्राउंड खिलाफ गांववासियों ने किया विरोध..
- डंपिंग ग्राउंड के कारण फैली गंदगी से गांव में बीमारी फैलने का बना खतरा
विज्ञापन

- जगह तबदील करने के लिए लोगों ने किया रोष-प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। वार्ड-8 के अधीन गांव सैदपुरा में नगर काउंसिल की तरफ से स्थापित किए डंपिंग ग्राउंड के विरोध में शुक्रवार को बड़ी संख्या गांववासियों की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने काउंसिल से इसको अन्य जगह तबदील करने की मांग की। दूसरी ओर, गांववासियों की शिकायत के बाद सेहत विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके का दौरा करके रिपोर्ट तैयार की है।
जगतार सिंह, मनजीत कौर, रजिन्दर सिंह, सुरिन्दर कुमार, रजिंदर कौर, सीमा रानी, जसप्रीत सिंह, परमजीत कौर, हरविंदर कौर ने बताया कि गांव के शमशानघाट के पास काफी जगह शामलात खाली पड़ी थी, जिसको गांव के निवासियों की तरफ से खेल स्टेडियम के तौर पर विकसित किया हुआ था। वहीं, यहां गांव के युवा और बच्चे अलग-अलग खेल खेलते थे और सुबह-शाम लोग सैर करते थे। वर्ष 2010 में पंचायत की तरफ से इस जगह पर छह एकड़ जमीन को प्रस्ताव डालकर स्टेडियम के लिए अलाट की थी। बीते समय के दौरान इस गांव को नगर काउंसिल में शामिल कर लिया गया और करीब डेढ़ वर्ष पहले काउंसिल ने इस जगह पर पूरे शहर का कूड़ा गिराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक गांव काउंसिल सीमा से बाहर था तो पूरी साफ सफाई रहती थी, परन्तु जब से गांव काउंसिल में शामिल हुआ है, तब से बुरा हाल है। कूड़े फेंकने वाले सफाई कर्मचारियों दूर दूर तक फैला देते हैं, जिसके कारण कूड़े के लगे ढेरों पर हर समय पर मक्खियां, मच्छर भिनभिनाते रहते हैं। वहीं, इसके अलावा सारा दिन लावारिस घूमते रहते हैं और कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण गांववासियों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
काउंसिल की तरफ से पूरे शहर का कूड़ा उठाने का काम अब एक कंपनी को दिया है, जो जल्द ही कूड़ा एकत्रित करना शुरू कर देगी, जिसके बाद लोगों को ऐसी परेशानी नहीं होगी।
-सुखजिंदर सिंह सिद्धू, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed