फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अहम खबर : राजनीति क्रेडिट वार को लेकर जुटे अकाली-भाजपा और कांग्रेसी नेता..

अहम खबर : राजनीति क्रेडिट वार को लेकर जुटे अकाली-भाजपा और कांग्रेसी नेता..

Wed, 12 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
अहम खबर : राजनीति क्रेडिट वार को लेकर जुटे अकाली-भाजपा और कांग्रेसी नेता..
- अकाली-भाजपा ने जिस सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव पास किया, उसको कांग्रेसी नेताओं ने उद्घाटन करके दिया अपना नाम
विज्ञापन

- शहर की सबसे पुरानी और प्रमुख सड़क के नवीनीकरण पर होंगे 40 लाख रुपये खर्च

अश् वनी कुमार
जीरकपुर। शहर में किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर सत्ता पर विराजमान नेता किस तरह लोगों की नजर में नंबर बना रहे हैं, इसका एक नजारा सोमवार को ओल्ड कालका रोड पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा किए गए सड़क के उद्घाटन के दौरान सामने आया। इस रोड के जिस उद्घाटन को कांग्रेसी नेता अपनी सरकार का नाम दे रहे हैं, वह दरअसल नगर काउंसिल पर विराजमान अकाली-भाजपा दल द्वारा बीते दिनों हुई हाउस की बैठक सड़क नवीनीकरण के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव का एक पार्ट है। इस पर नगर काउंसिल के अध्यक्ष कुलविंदर सोही ने प्रतिक्रिया दी है कि कांग्रेसी नेता लोगों की आंखों में धूल झोंककर मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक ओल्ड कालका रोड पर रहने वाले लोगों की माने तो लंबे समय से उनके एरिया का सड़क की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही थी। जबकि यहां पर मौजूद एक नामी बिल्डर द्वारा नगर काउंसिल के बिना मंजूरी डिवाइडर बनाने का काम शुरू कर दिया, जिसका लोगों को पता चलने पर रुकवा दिया गया। वहीं, अधूरे पड़े डिवाइडर के काम के कारण यहां से होकर निकलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। आलम यह था कि यहां लोग हादसे का शिकार हो रहे थे।
विज्ञापन


आधा से ज्यादा शहर की आबादी इस्तेमाल करती है ओल्ड कालका रोड
जानकारी के अनुसार ओल्ड कालका रोड शहर की सबसे पुरानी और प्रमुख सड़क है। लोगों की माने तो आधे से ज्यादा शहर की आबादी ओल्ड कालका रोड का इस्तेमाल करती है। जबकि प्रमुख सड़क होने के कारण ट्रैफिक का सबसे ज्यादा प्रेशर इसी सड़क पर पड़ता है। दूसरी ओर, स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से नगर काउंसिल के अधिकारियों को सड़क की हालत को लेकर शिकायतें तक दर्ज करवाई र्गइं, परन्तु अधिकारियों ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वीरवार को नगर काउंसिल के प्रधान कुलविंदर सोही के नेतृत्व में हाउस की बैठक आयोजित की गई, जिसके अंदर शहर के अंदर सड़कों की खस्ता होती हालत को ठीक करने के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रधान कुलविंदर सोही ने शहर के अंदर सड़कीय नेटवर्क को बेहतर करने के लिए अधिकारियों को सड़क निर्माण का काम जल्द से जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए थे। वहीं, हाउस द्वारा पास किए प्रस्ताव को कांग्रेसी नेताओं ने तुरंत कैच किया और अधिकारियों की मदद से सोमवार को सड़क निर्माण के कार्य के उद्घाटन को अपना नाम दे दिया।

सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने लड्डू बांटकर किया उद्घाटन
सीनियर कांग्रेसी नेता बलबीर सिंह लक्की नाभा ने बताया कि ओल्ड कालका रोड के नवीनीकरण का उद्घाटन प्रदेश महासचिव दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने किया। ये उद्घाटन सोमवार की सुबह 11 बजे किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क नवीनीकरण के कार्य पर 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके बाद यहां से होकर निकलने वालों को मुश्किलें नहीं होगी। शहर की प्रमुख सड़क होने के नाते स्थानीय पार्षदों बीबी चौधरी ने कभी यहां आकर नहीं देखा कि किस तरह लोग मुश्किलों का सामना कर रहे। जबकि सड़क की खस्ताहाल के चलते पानी की लाइन आए दिन टूटकर खराब हो रही थी, जिस ओर अकाली-भाजपा के नेताओं ने ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर हरप्रीत सिंह ढकोली, नौनिहाल सोढ़ी, हरजीत सिंह मिंटा के अलावा एसडीओ वरिंदर कुमार, जेई पवन कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।



जिस सड़क का उद्घाटन करके कांग्रेसी नेता खुश हो रहे हैं, इसका श्रेय विधायक एनके शर्मा को जाता है। जबकि बीते वीरवार को हाउस की बैठक में शहर के अंदर सड़कीय नेटवर्क को बेहतर करने के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्तावों को पास किए गए, जिसमें ओल्ड कालका रोड भी शामिल है। ऐसे करके कांग्रेसी नेता लोगों की नजर धूल झोंक रहे हैं।
-कुलविंदर सोही, प्रधान, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed