फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सड़के बताएगी आगे नो तंबाकू जोन आने वाला है।्र

सड़के बताएगी आगे नो तंबाकू जोन आने वाला है।्र

Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
सड़के बताएगी आगे नो तंबाकू जोन आने वाला है।्र
- जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के बाहर करवाई जा रही मार्किंग
विज्ञापन

- शैक्षणिक स्थानों के सौ मीटर के दायरे में नहीं बेच पाएंगे तंबाकू उत्पाद

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। अब लोगों को सड़क पर निकलते समय ही पता लग जाएगा कि आगे नो तंबाकू जोन आने वाला है। लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर पहल की है। इस कड़ी में जिले में बड़ी संख्या में स्कूलों के आसपास सौ गज के घेरे में सड़कों पर तंबाकू मुक्त जोन संबंधी विशेष मार्किंग की जा रही है।
इसके तहत सरकारी हाई स्कूल बत्ता के आसपास तंबाकू मुक्त जोन की विशेष मार्किंग किए जाने समेत जिले के अलग-अलग स्कूलों के आसपास भी मार्किंग की गई है। इसके अलावा तंबाकू विरोधी जागरूकता बोर्ड भी लगाए गए।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) हिम्मत सिंह ने बताया कि स्कूलों के विद्यार्थियों समेत आम लोगों को भी तंबाकू संबंधी कानून तथा तंबाकू के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिये स्कूलों के आसपास तंबाकू मुक्त जोन की विशेष मार्किंग की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस प्रयास के तहत सड़कों पर पीली पट्टी बना कर तंबाकू मुक्त जोन लिखा गया है और स्कूलों की दीवारों पर भी तंबाकू मुक्त जोन संबंधी जानकारी लिखी गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों तथा आम लोगों को तंबाकू के बुरे प्रभावों के बारे
विज्ञापन
विज्ञापन

में जागरूक करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के तहत ही लोगों को एकत्रित करके अध्यापकों द्वारा उन्हें तंबाकू के विरोध में जागरूक किया जाता है। इसके साथ साथ विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिये भी विशेष रैलियां तथा पोस्टर बनाने के मुकाबले भी करवाये जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed