फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   निकली शराब ठेकों की लॉटरी

निकली शराब ठेकों की लॉटरी

Tue, 27 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
निकली शराब ठेकों की लॉटरी
शहर में निकली शराब ठेकों की लॉटरी
विज्ञापन

लांडरां स्थित एक फार्म हाउस में संपन्न हुई ड्रॉ की प्रक्रिया
ड्रॉ की प्रक्रिया पर कैमरे की रही नजर, ऑब्जर्वर भी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
शहर में सोमवार को साल 2018-19 के लिए ड्रॉ प्रक्रिया लांडरां स्थित एक फार्म हाउस में हुई। इस दौरान 346 देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों की पर्ची निकाली गई। इस मौके एडीसी चरनदेव सिंह मान बतौर आब्ॅजर्वर मौजूद रहे। ठेके के ड्रा निकालने का काम संयुक्त आबकारी और कर कमिश्नर हरिंदर कौर बराड़ और उप आबकारी और कर कमिश्नर बलदीप कौर की देखरेख में हुआ। वहीं, ड्रॉ की प्रक्रिया पर कैमरे की नजर रही।

मोहाली में पांच ठेके कम
इस मौके परमजीत सिंह सहायक आबकारी और कर कमिश्नर मोहाली ने बताया कि साल 2018-19 के लिए जिले के 211 देसी और 135 अंग्रेजी शराब के ठेके के ड्रा निकाले गए। इस साल जिले में पिछले साल की अपेक्षा पांच ठेके कम हैं। जिले के लिए 19,68,000 प्रूफ लीटर देसी शराब, 15,30,000 प्रूफ लीटर अंग्रेजी शराब और 14,79,235 बल्क लीटर बीयर का कोटा अलॉट किया गया। उन्होंने बताया कि इस साल के लिए जिले के ठेके की अलाटमेंट में 179.44 करोड़ रुपये का राजस्व शामिल है। जबकि पिछले साल का राजस्व 166 करोड़ था।
विज्ञापन


6500 अर्जियां हुई प्राप्त
उन्होंने बताया कि जिले के आबकारी सर्किल खरड़ से 82.82 करोड़ रुपये, डेराबस्सी सर्किल से 48.55 करोड़ और कुराली सर्किल से 48.07 करोड़ रुपये के राजस्व के लिए ड्रॉ द्वारा परचून सेल के ठेके की अलाटमेंट की गई। उन्होंने बताया कि जिले में इस साल ठेके की अलाटमेंट के लिए 6500 अर्जियां प्राप्त हुई। जिससे सरकार को 11.70 करोड़ का राजस्व इकट्ठा हुआ और 6.88 करोड़ रुपये अलॉटमेंट फीस जो कि सफल उम्मीदवारों/लाइसेंसियों से मौके पर ही जमा करवा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे निकाली गईं पर्चियां
उन्होंने बताया कि मोहाली जोन-1 से क्लेर वाइन, मोहाली जोन-2 से ट्वंटी फस्ट सैंचरी एडवाइजर्स, मोहाली जोन-3 से मेसर्स राकेश सिंगला, मोहाली जोन-4 से मेसर्स रॉयल एंटरप्राइजेज, मोहाली जोन-5 से मेसर्स साईं कृपा, मोहाली जोन-6 से जसदीप कौर चड्ढा, मोहाली जोन-7 से मेसर्स युनाइटेड वाइन (हरप्रीत सिंह गुलाटी राही), मोहाली जोन-8 से तेजस्वी सिंह पनाग, मोहाली जोन-9 से जय भगवान मित्तल, खरड़ अर्बन जोन-1 से श्रुती वर्मा, खरड़ अर्बन जोन-2 से राज सिंह, खरड़ अर्बन जोन-3 से मेसर्स अकाश एंटरप्राइजस, खरड़ अर्बन जोन-4 से भी मेसर्स आकाश एंटरप्राइजेज, खरड़ अर्बन जोन-5 से तेजिंदर सिंह, बनूड़ अर्बन जोन-1 से मेसर्स आकाश एंटरप्राइजेज (हरप्रीत सिंह गुलाटी राही), बनूड़ अर्बन जोन-2 बलजीत सिंह, कुराली अर्बन जोन-1 से अजीत सिंह, कुराली अर्बन जोन-2 से मेसर्स आकाश एंटरप्राइजेज, नयागांव अर्बन जोन-1 से मेसर्स क्लेर वाइन, नयागांव अर्बन जोन-2 से संदीप कुमार, जीरकपुर अर्बन जोन-1 से जसदीप कौर चड्ढा, जीरकपुर अर्बन जोन-2 से मेसर्स युनाइड वाइन, जीरकपुर अर्बन जोन-3 से दिव्या सिंगला, जीरकपुर अर्बन जोन-4 से जसदीप कौर चड्ढा, डेराबस्सी अर्बन जोन-1 से मनीश कुमार, डेराबस्सी अर्बन जोन-2 से जसदीप कौर चड्ढा, लालड़ू अर्बन जोन-1 से मनीश कुमार, लालडू अर्बन जोन-2 से कंवरदीप सिंह सोढी, खिजराबाद ग्रुप से अनीता शर्मा, मुल्लांपुर ग्रुप से ऊषा सिंगला, बूथगढ़ गुप से मेसर्स साईं लीकर प्राइवेट लिमिटेड, बल्लोमाजरा ग्रुप से जसदीप कौर चड्ढा, सवाड़ा ग्रुप से मेसर्स युनाइटेड वाइन, भागोमाजरा ग्रुप तो मेसर्स ग्लोबल वाइन, सैदपुरा ग्रुप तोऊशा सिंगला सफल अलॉटी रहे।


पानी की बोतल पैंतीस व कोलड्रिंक सौ रुपये में दी गई
ड्रॉ की प्रक्रिया के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब वहां पर लगे स्टाल पर पानी की बीस वाली बोतल पैंतीस व कोलड्रिंक की दो लीटर की बोतल सौ रुपये में बिक रही थी। इसके अलावा छोटी पानी की बोतल दस रुपये में बिक रही थी। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो स्टॉल पर मौजूद लोग बहस करने लगे। इसके बाद मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए और जब इस बारे में सवाल जवाब किए तो स्टॉल पर सामान बेचने से उन्होंने मना कर दिया। इसके अलावा एक व्यक्ति से कोलड्रिंक के लिए वसूले सौ रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed