{"_id":"5a9efa5f4f1c1bf07b8bae89","slug":"31520368223-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में दूषितत पानी की सप्लाई के कारण शहर निवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेराबस्सी में दूषितत पानी की सप्लाई के कारण शहर निवासी परेशान
Updated Wed, 07 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी में दूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान
नगर काउंसिल के अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
जगह-जगह लीकेज होने के कारण पानी हो रहा बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
शहर में कई दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे बदबू आती है। लोगों को शक है कि पेयजल में सीवरेज का पानी मिक्स हो रहा है। इस कारण शहर में बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बीते कई दिनों से वह इस समस्या को हल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर काउंसिल के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे।
डेराबस्सी नगर काउंसिल के अधिकारियों की लापरवाही दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। नगर काउंसिल दफ्तर में शहर वासियों की कोई सुनवाई नहीं रही। फलस्वरूप शहर में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत हो गई थी। वहीं, कई बार पेयजल में सीवरेज का दूषित पानी मिक्स होने का मामला सामने आ चुका है। इस समय शहर के आधे हिस्से में बीते एक हफ्ते से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से गुलाबगढ़ क्षेत्र की ओर से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इस कारण यहां के गुलाबगढ़ क्षेत्र, शक्ति नगर, बरवाला रोड के दोनों तरफ के निवासियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि वह शिकायतें देकर थक गए हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान अमृतपाल सिंह ने कहा कि अधिकारी शहर वासियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। दूषित पानी की सप्लाई के अलावा शहर में कई स्थानों पर पानी लीक हो रहा है। जगह जगह से पानी की पाइप टूटी हुई है, जिस कारण पानी व्यर्थ बह रहा है, लेकिन अधिकारी समस्या का हल नहीं कर रहे।
विज्ञापन
नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी दविंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कई दिनों से पेयजल में दूषित पानी मिल रहा है। इसकी खोज की जा रही है, लेकिन अब तक लीकेज मिली नहीं है। जल्द ही इस समस्या का हल करवा दिया जाएगा। बस अड्डे और अन्य स्थानों पर लीकेज जल्द बंद करवाने का भरोसा दिया।
कैप्शन -बस अड्डे और पानी की लीकेज का दृश्य।