फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   छतबीड़ चिडिय़ाघर के अंदर बोतलबंद पानी ले जाना हुआ बैन, खाली बोतल लौटाने के बाद वापस मिलेगी सिक्योरिटी

छतबीड़ चिडिय़ाघर के अंदर बोतलबंद पानी ले जाना हुआ बैन, खाली बोतल लौटाने के बाद वापस मिलेगी सिक्योरिटी

Mon, 11 Dec 2017 01:21 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
छतबीड़ चिडिय़ाघर के अंदर बोतलबंद पानी ले जाना हुआ बैन, खाली बोतल लौटाने के बाद वापस मिलेगी सिक्योरिटी
30 रुपये सिक्योरिटी मनी दो, पानी की बोतल लो
विज्ञापन

छतबीड़ जू के अंदर बोतलबंद पानी ले जाने पर लगा प्रतिबंध
खाली बोतल लौटाने के बाद वापस मिलेगी सिक्योरिटी
बाघिन के बाड़े में पर्यटक ने बोतल फेंककर की थी शरारत
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
छतबीड़ जू में बोतलबंद पानी ले जाने पर प्रबंधकों ने पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। पर्यटकों द्वारा कैंटीन से पानी की बोतल खरीदने पर 50 रुपये लिए जाएंगे। इसमें 30 रुपये सिक्योरिटी मनी शामिल है। पर्यटकों द्वारा खाली बोतल वापस करने पर यह राशि लौटाई जाएगी।
जिक्रयोग है कि गत रविवार को बाघिन के बाड़े में किसी पर्यटक ने पानी की बोतल फेंक दिया था। उस बोतल को बाघिन ने पंजों में रखकर चबाना शुरू कर दिया था। जब इसकी जानकारी अधिकारियों को मिली तो उन्होंनेे बोतल बाड़े से बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, छतबीड़ प्रबंधकों ने रविवार को जू के अंदर पर्यटकों द्वारा पानी की बोतल के साथ अंदर जाने पर रोक लगा दी। पर्यटकों के हाथ में मौजूद पानी की बोतल को बाहर रखवा लिया गया, इसके बाद अंदर जाने दिया गया। इसी तरह, छतबीड़ परिसर के अंदर कैंटीन में पर्यटकों द्वारा खरीदी जाने वाली पानी की बोतल पर सिक्योरिटी मनी ली गई, जिसको बोतल वापस करने के बाद लौटा दिया गया। प्रबंधकों के इस फैसले से रविवार को यहां आए पर्यटकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेन गेट पर लगा बोतलों का ढेर
छतबीड़ प्रबंधकों द्वारा लिए निर्णय का असर रविवार को मेन गेट के बाहर देखने को मिला। वहीं, मेन गेट के बाहर पानी की बोतलों का ढेर लग गया। जबकि कर्मचारियों द्वारा पर्यटकों की एंट्री से पहले उनसे पानी की बोतल बाहर ही जमा करवा ली गई और बिना पानी की बोतल के साथ छतबीड़ में दाखिल होने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed