फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 दिन में पशु छोड़ना बंद नहीं किए तो निगम करेगा कार्रवाई

15 दिन में पशु छोड़ना बंद नहीं किए तो निगम करेगा कार्रवाई

Tue, 27 Jun 2017 08:19 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
15 दिन में पशु छोड़ना बंद नहीं किए तो निगम करेगा कार्रवाई

विज्ञापन
15 दिन में पशु छोड़ना बंद नहीं किए तो निगम करेगा कार्रवाई
- नगर निगम देगा पशु मालिकों को आखिरी वार्निंग नोटिस
-शहर में लावारिस पशु छोड़ने वालों को अब आखिरी मोहलत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
कैटल फ्री सिटी में सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं का मामला गरमा गया है। मंगलवार को हुई हाउस की मीटिंग में भी यह मुद्दा पार्षदों ने गंभीरता से उठाया। विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने निगम अधिकारियों को हिदायत दी है कि इस संबंध में तुरंत पशु मालिकों को नोटिस जारी किए जाए। साथ ही उन्हें पशु खुले में न छोड़ने की हिदायत दी जाए। अगर वह ऐसा करने से नहीं मानेंगे तो 15 दिन में उन पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि अगर गांव वालों को समझाने के लिए उन्हें भी चलना पड़ेगा, तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

शहर में लावारिस पशुओं का खतरा काफी बढ़ गया है। शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों व लावारिस पशु आम घूमते रहते हैं। इतना ही नहीं पशुओं की चपेट में आने से कई लोगों की जान तक जा चुुकी है। वहीं, मीटिंग में पार्षदों का कहना था कि जब नगर निगम के अधिकारी व मुलाजिम कार्रवाई के लिए जाते है तो लोग उनसे उलझ जाते हैैं। कुछ समय पहले भी गांव वाले पशु छुड़ाकर ले गए थे। साथ ही मुलाजिमों से हाथापाई की थी। इस दौरान नगर निगम ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्षदों का कहना था कि कुंभड़ा और सोहाना में लावारिस पशुओं की सबसे ज्यादा समस्या है। वहीं, पार्षद हरपाल सिंह चन्ना ने गांशाला की खस्ताहाल का मुद्दा उठाया। साथ ही उसके कांट्रेक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की है। जिक्रयोग है कि अमर उजाला ने 26 जून के अंक में कैटल फ्री सिटी में लावारिस पशु बने मुसीबत शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed