{"_id":"65528d38e89c71687f0e3dc7","slug":"31-burnt-due-to-firecrackers-on-diwali-21-including-seven-boys-and-three-girls-injured-mohali-news-c-71-1-mli1001-7815-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दिवाली पर पटाखों से 31 झुलसे, सात लड़के और तीन लड़कियों समेत 21 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दिवाली पर पटाखों से 31 झुलसे, सात लड़के और तीन लड़कियों समेत 21 जख्मी
विज्ञापन
मोहाली। यह दिवाली जहां लोगों ने दीये और पटाखे जलाकर खुशी से मनाई, वहीं, कुछ लोगों के पटाखे से झुलसने के कारण आफत बनकर आई है। दिवाली पर पटाखों और दीयों से शहर की छह जगहों पर आग लगी और इनमें सात लड़कों और तीन लड़कियों समेत कुल 31 लोग बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें फिलहाल फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तीन लोग 70 से 80 फीसदी तक झुलस गए थे, जिन्हें गंभीर हालत में जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ में रैफर कर दिया गया। दिवाली पर आलम यह रहा कि अस्पतालों में आग से जले मरीजों की संख्या रात 11 बजे के बाद बढ़ गई। सीनियर मेडिकल अफसर एचएस चीमा ने बताया कि दिवाली की रात झुलसने वाले कुल 31 मरीजों का इलाज किया गया है जो जली हुई हालत में अस्पताल पहुंचे थे। इनमें सात नाबालिग लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। सबसे ज्यादा केस दीये और अनार जलाने के हैं। कई मरीज ऐसे भी हैं जिनके रिश्तेदार उन्हें दूसरी जगह से इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए थे। ज्यादातर लोग मामूली झुलसे थे, लेकिन तीन मरीजों की हालत काफी नाजुक है। आठ लोग ऐसे थे जिनकी पटाखों की वजह से आंखें जख्मी हुई। 20 के हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं, दो लोगों की जांघ जली और एक मरीज के सिर में चोट लगने से जख्मी हो गया।
दिवाली की रात छह जगह लगी आग
गनीमत रही कि दिवाली की रात कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, हालांकि रात को शहर में छह जगह से छिटपुट आग लगने के मामले सामने आए। दिवाली की रात ड्यूटी पर तैनात दमकल अधिकारी गुरचरण सिंह, सुरेश और लखविंदर सिंह ने बताया कि आतिशबाजी से दो जगह घास में और दो मकानों को आग लगी थी। इसमें फेज-11 और फेज-10 के घर शामिल थे। यहां पर दमकल विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। वहीं, दो अन्य जगह भी आतिशबाजी से आग लगी थी, जहां ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।