{"_id":"61d5ffcd046d250a4340e7af","slug":"292-people-got-corona-in-mohali-now-the-number-of-active-patients-is-603-mohali-news-pkl438407485","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में 292 लोगों को हुआ कोरोना, अब सक्रिय मरीजों की संख्या 603 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में 292 लोगों को हुआ कोरोना, अब सक्रिय मरीजों की संख्या 603 हुई
विज्ञापन
मोहाली। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण ने अपनी रफ्तार तेज कर दी है और कुल 292 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। दूसरी ओर, संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से पाबंदियां सख्ती से लागू करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को आए मामलों के बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़कर 603 हो गई है।
डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि मंगलवार को कोरोना की जांच के लिए सेहत विभाग की ओर से 2047 लोगों के सैंपल लेकर भेजे गए थे। इनमें से 292 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सख्ती से पाबंदियां लागू करने के साथ-साथ नोडल अफसरों की तैनाती के आदेश पारित किए गए हैं। यह नोडल अफसर जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण से पीड़ित दाखिल मरीजों का डाटा एकत्रित करेंगे और मरीजों के इलाज को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका ख्याल रखेंगे।
वहीं, बुधवार को सबसे ज्यादा मामले मोहाली शहर से 133 और दूसरे नंबर पर ढकोली से 62, तीसरे नंबर पर खरड़ से 44 आए हैं। इनके अलावा बूथगढ़ से 18, डेराबस्सी से 14, घडुआं से 11, लालड़ू और कुराली से 5-5 केस शामिल हैं। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। जिले में अभी तक 69705 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं, इनमें से 68027 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 1075 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं।