{"_id":"57323b444f1c1bac06919944","slug":"29-passengers-sitting-in-the-mahindra-jeep-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा जीप में बैठीं थी 29 सवारियां, कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिंद्रा जीप में बैठीं थी 29 सवारियां, कटा चालान
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 11 May 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
जीप
- फोटो : demo pic
ट्रैफिक पुलिस ने क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर ले जाने वाली महिंद्रा जीप का चालान काट दिया है। जीप चालक अंबाला से सवारियों को लेकर पंचकूला जा रहा था। ट्रैफिककर्मी दिलेर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह कालका चौक पर तैनात थे। तभी एक महिंद्रा जीप चौक पर आकर रुकी। इसमें 29 सवारियां बैठीं थी। जबकि 12 सवारियां बैठाने का नियम है। गौरतलब है कि जीरकपुर में क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलना आम बात है। जबकि समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा इनके खिलाफ नकेल कसी जाती है। इसके बावजूद ऑटो, महिंद्रा जीप व बसें क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाकर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाती हुई देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन