Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   29 fake NOCs surfaced, Vigilance raided and seized records

Mohali News: 29 फर्जी एनओसी आई सामने, विजिलेंस ने दबिश देकर कब्जे में लिया रिकॉर्ड

Sat, 14 Oct 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
29 fake NOCs surfaced, Vigilance raided and seized records
डेराबस्सी। तहसील में फर्जी एनओसी के साथ अवैध कॉलोनियों में रजिस्ट्रियां कराकर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने के मामले में स्थानीय निकाय विभाग की नींद उड़ गई है। मामला उजागर होने के महीने बाद स्थानीय निकाय विभाग की विजिलेंस ने परिषद कार्यालय में छापा मारा तो फर्जी एनओसी से संबंधित सभी रिकाॅर्ड कब्जे में लिए गए। विजिलेंस टीम शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे परिषद कार्यालय आई। पांच घंटे तक वहां जांच करती रही और साढ़े तीन बजे इस संबंध में सारा रिकॉर्ड लेकर चली गई। इस मामले में अमर उजाला ने एक फर्जी एनओसी के साथ रजिस्ट्री का खुलासा किया था। मामला संज्ञान में आने के बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने मामले की जांच शुरू की। जांच में डेराबस्सी की 169 फर्जी एनओसी का खुलासा हुआ जबकि आगे की जांच के दौरान लालड़ू के पास 29 और फर्जी एनओसी मिली। अब जीरकपुर की जांच चल रही है जहां से बड़ी संख्या में फर्जी और नकली नक्शों से हुई रजिस्ट्रियों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन


नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला उनके ध्यान में आने के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके तहत विभाग की टीम ने परिषद कार्यालय में आकर पूरे रिकॉर्ड की जांच की और सारा रिकार्ड आगे की जांच के लिए ले गई। कार्यकारी अधिकारी जैन ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, डीसी के निर्देश पर एसडीएम हिमांशु गुप्ता मामले की जांच कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed