{"_id":"60a425738ebc3e64711b045e","slug":"27-lakh-thugs-husband-caught-flight-in-the-name-of-sending-him-abroad-wife-not-returning-money-filed-case-against-chandigarh-resident-couple-mohali-news-pkl4137740165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख ठग पति ने खुद पकड़ी फ्लाइट, पत्नी नहीं लौटा रही पैसे, चंडीगढ़ निवासी दंपती पर दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख ठग पति ने खुद पकड़ी फ्लाइट, पत्नी नहीं लौटा रही पैसे, चंडीगढ़ निवासी दंपती पर दर्ज किया केस
विज्ञापन
कुराली। विदेश भेजने के नाम पर 27 लाख की ठगी मारने के मामले को लेकर माजरी पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान एनआरआई संतोख सिंह और उसकी पत्नी कुलजीत कौर के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भगत माजरा निवासी भगत सिंह ने बताया कि संतोख सिंह निवासी चंडीगढ़ उनके गांव में बतौर अध्यापक नौकरी करता था और उसके साथ उनकी काफी नजदीकी दोस्ती हो गई थी। वर्ष 2014 में संतोख सिंह अपनी के साथ उनके घर आया और उनको पत्नी कमलजीत कौर सहित कनाडा भेजने की बात कहने लगा। इसके लिए संतोख सिंह ने उनसे 45 लाख रुपये में सौदा तय किया। भगत सिंह ने अपनी जमीन की बैंक लिमिट बनाकर संतोष सिंह को किस्तों में पैसे दे दिए।
भगत सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में संतोख सिंह और उसकी पत्नी ने उन्हें कनाडा भेजने में असमर्थता प्रकट की। इस पर उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे और वर्ष 2018 तक संतोख सिंह ने उनके 18 लाख रुपये वापिस कर दिए और खुद कनाडा चला गया।
विज्ञापन
भगत सिंह ने बताया कि अब उसकी पत्नी और वह आरोपी की पत्नी कुलजीत कौर से पैसों की मांग करते आ रहे हैं लेकिन वह उनको पैसे देने से साफ इनकार रही है।
भगत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने एनआरआई संतोख सिंह और उसकी पत्नी कुलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।