फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   27 corona infected found in Mohali, now 120 patients are active

मोहाली में 27 कोरोना संक्रमित मिले, अब सक्रिय हैं 120 मरीज

Wed, 15 Jun 2022 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
27 corona infected found in Mohali, now 120 patients are active
मोहाली। जिले में मंगलवार को 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले। फरवरी के बाद यह पहला मौका है, जब एक दिन में इतनी संख्या में मरीज सामने आए हैं। साथ ही जिले मेें सक्रिय मरीजों की संख्या 120 पर पहुंच गई है। दस मरीज ठीक भी हुए हैं। डीसी अमित तलवार ने लोगों से अपील की है कि एक तो 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों से लेकर सभी लोग पहल के आधार पर टीकाकरण जरूर करवाएं। जहां तक हो सके कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का टीकाकरण हुआ होगा, अगर वह इसके बाद संक्रमित भी हो जाते हैं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने अब कोरोना की टेस्टिंग की रफ्तार बढ़ा दी है। मंगलवार को कुल 810 लोगों के सैंपल लिए गए और इनमें 317 लोगों ने सरकारी और 493 लोगों ने निजी अस्पतालों में कोरोना संबंधी जांच करवाई। हालांकि कोई भी मरीज गंभीर नहीं है और सभी का अपने घरों पर ही इलाज चल रहा है। अभी तक यह बीमारी शहरी एरिया में ही अपने पैर पसार रही है। अधिकतर गांव अभी तक सुरक्षित माने जा रहे हैं। सक्रिय मरीजों में मात्र दस ही ग्रामीण एरिया से संबंधित हैं। सूत्रों के मुताबिक केस बढ़ने की एक वजह यह भी है कि इलाके में गर्मी की छुट्टियां आदि हो गई हैं। ऐसे में लोग घूमने फिरने के लिए निकल रहे हैं। इस वजह से भी संक्रमण बढ़ रहा है। बता दें कि जिले में अब तक 96204 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 94935 लोग ठीक हो चुुुके हैं। अब तक 1158 लोगों की कोरोना महामारी से जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed