{"_id":"692c987cc3154fd7b306c319","slug":"251-trees-will-be-cut-on-airport-road-and-three-roundabouts-will-be-built-mohali-news-c-16-pkl1046-884773-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर काटे जाएंगे 251 पेड़, बनेंगे तीन राउंड अबाउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एयरपोर्ट रोड पर काटे जाएंगे 251 पेड़, बनेंगे तीन राउंड अबाउट
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और आए दिन लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने बड़ा कदम उठाया है। आवागमन बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गमाडा इस रोड पर तीन नए राउंड अबाउट बनाने जा रहा है। इन राउंड अबाउट के निर्माण से एयरपोर्ट रोड पर वाहनों की आवाजाही और अधिक सुगम होने की उम्मीद है।
इन प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए गमाडा ने प्रारंभिक तैयारी शुरू कर दी है। राउंड अबाउट निर्माण के लिए आवश्यक जगह खाली करवाने के लिए गमाडा सोहाना से लेकर सेक्टर-79 और 80 के लाइट पॉइंट तक लगे कुल 251 पेड़ों की नीलामी करेगा। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। पेड़ों की नीलामी पूरी होते ही सड़क का चौड़ीकरण और राउंड अबाउट निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। संवाद
यहां बनेगा राउंड अबाउट
गमाडा अधिकारियों के अनुसार पहला राउंड अबाउट गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के पास डंबल शेप में बनाया जाएगा, जो वर्तमान ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दूसरा राउंड अबाउट सेक्टर-68, 69, 78 और 79 के लाइट पॉइंट पर तैयार किया जाएगा, जहां अक्सर पीक आवर्स में लंबा जाम लग जाता है। तीसरा राउंड अबाउट सेक्टर-68, 67, 79 और 80 को जोड़ने वाले प्रमुख चौराहे पर प्रस्तावित है। स्थानीय निवासियों और दफ्तर जाने वाले लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट रोड पर सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम अब आम बात बन चुकी है। नए राउंड अबाउट बनने से जहां वाहनों का मूवमेंट आसान होगा, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। साथ ही लाइट पॉइंट्स पर लगने वाला अतिरिक्त इंतजार भी घटेगा।
विज्ञापन
विभाग ने इस दिशा में कार्ययोजना तैयार कर ली है। पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होते ही राउंड अबाउट के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि आने वाले साल के पहले महीने में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। - रविंदर सिंह, ईओ, गमाडा