{"_id":"56fa8cdd4f1c1b8e1af009ca","slug":"23-asi-promoted-will-bicame-inspector-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज: 23 एएसआई प्रमोट होकर बनेंगे सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज: 23 एएसआई प्रमोट होकर बनेंगे सब इंस्पेक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 23 एएसआई जल्द ही सब इंस्पेक्टर बनेंगे। विभाग ने उनके प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में इन मुलाजिमों को ट्रेनिंग करवाने का फैसला लिया गया है। ट्रेनिंग महाराजा रणजीत सिंह एकेडमी फिल्लौर में दी जाएगी। ट्रेनिंग सेशन को विभिन्न चरणों में बांटा गया है। मंगलवार को ट्रेनिंग पर जाने वाले सभी मुलाजिमों का फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। ट्रेनिग एक अप्रैल से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक जिस पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में इंस्पेक्टर को ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। यह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल देश के सबसे पुराने सेंटरों में से एक है। इसी सेंटर की स्थापना के बाद राज्य के अन्य सेंटरों की स्थापना हुई थी।
तीन चरणों में होगी ट्रेनिंग
एएसआई की ट्रेनिंग को तीन चरणों में बांटा गया। इसमें आउटडोर ट्रेनिंग प्रमुख है। इसमें इन मुलाजिमों को पीटी, हथियार चलाने की ट्रेनिंग, नाइट पेट्रोलिंग जैसी 18 गतिविधियों के बारे में ट्रेंड किया जाएगा। जबकि इनडोर ट्रेनिंग दो हिस्सों में होगी। इसमें उन्हें पुलिस स्टडी, लीगल स्टडी, सोशल साइंस, फोरेंसिक साइंस की स्टडी करवाई जाएगी। इसके अलावा लेक्चर मैथेड, ग्रुप डिस्कशन व क्राइम सीन के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य शार्ट टर्म स्पेशल कोर्स रहेंगे।