फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   परीक्षाओं की डेट शीट जारी -- पंजाब के लिए जरूरी है

परीक्षाओं की डेट शीट जारी -- पंजाब के लिए जरूरी है

Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
परीक्षाओं की डेट शीट जारी -- पंजाब के लिए जरूरी है
पीएसईबी ने दसवीं और 12वीं की डेटशीट जारी की
विज्ञापन

परीक्षाएं होगी नकल मुक्त, सेंटर में मोबाइल फोन भी रहेगा बंद

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की 12वीं की परीक्षाएं एक मार्च व दसवीं की पंद्रह मार्च से शुरू होगी। पीएसईबी ने शुक्रवार शाम परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने डेटशीट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही स्कूलों को भी इस बारे में जानकारी भेज दी गई है। वहीं, बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत का कहना है कि इस बार परीक्षाएं नकल मुक्त होगी। इसके लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक दसवीं श्रेणी की परीक्षाएं जहां सुबह दस बजे से दोपहर सवा एक बजे तक होगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो बजे से सबा पांच बजे तक होगी। परीक्षा का समय तीन घंटे तय किया गया है। जबकि पेपर के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं, दिव्यांग बच्चों को एक घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा केंद्र के सौ मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा कोई भी नहीं जा सकेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। कोई भी नकल करता या करवाता पकड़ा जाता है तो उस पर फौजदारी का केस दर्ज करवाया जाएगा। परीक्षा की डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपीएसईबीडॉटएसीडॉटआईएन पर लॉगिन कर आसानी से देखी जा सकती है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि बोर्ड द्वारा ली जाने वाली दसवीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल सात लाख के करीब स्टूडेंट्स अपीयर होते हैं। बोर्ड द्वारा बैंकों के माध्यम परीक्षा केंद्रों में प्रश्न पत्र पहुंचाता है। इसके अलावा संवेदनशील केंद्रों पर बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी करवाई जाती है। इसके अलावा स्पेशल उड़नदस्ते भी भेजे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बॉक्स
चेयरमैन खुद कर रहे स्कूलों की चैकिंग
बोर्ड परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए पूरी प्लानिंग से लगा हुआ है। बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत खुद राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर स्कूलों की चैकिंग कर रहे हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों को नकल मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई जा रही है।
नोट खबर पंजाब के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed