फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नकल मुक्त बनेंगे परीक्षा केद्र

नकल मुक्त बनेंगे परीक्षा केद्र

Thu, 20 Dec 2018 01:59 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
नकल मुक्त बनेंगे परीक्षा केद्र
नकल मुक्त बनेंगे परीक्षा केंद्र, सेंटर बनाने से पहले जांच होगी
विज्ञापन

पीएसईबी चेयरमैन ने बोर्ड परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए उठाया कदम
22 जिलों में भेजी गई टीमें, बोर्ड के मानकों की करेगी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए इस बार सख्त रुख अपनाएगा। परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए जहां विद्यार्थियों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है, वहीं राज्यों के 22 जिलों के जिन स्कूलों में परीक्षा सेंटर बनाए जाने हैं, वहां की चेकिंग के लिए बोर्ड की तरफ से स्पेशल टीमें भेजी गई हैं। टीम द्वारा सेंटरों के लिए तय मानकों की जांच की जा रही है। इसके बाद बोर्ड द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत कलोहिया ने दी। वह ओपन स्कूलों से जुड़े अधिकारियों से मीटिंग कर रहे थे। बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि कंट्रोलर परीक्षाओं के अलावा इस बार सचिव, वाइस प्रेसिडेंट व चेयरमैन दफ्तर के नुमाइंदे भी कंट्रोल रूम के काम से जोड़े जाएंगे, ताकि किसी भी आने वाली मुश्किल को जल्द से जल्द हल किया जा सकेगा।

ओपन स्कूलों की कार्यशैली सुधरेगी
बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ओपन स्कूलों की कार्यशैली को बेहतर बनाया जाएगा। इस काम में नोडल अफसरों की विशेष तौर पर ड्यूटियां लगाई जाएंगी, ताकि अलग-अलग सेंटरों में विद्यार्थियों की तरफ से लगाई गई पीसीपी कॉलेज के विद्यार्थियों की हाजिरी रिपोर्ट संबंधी सूचना तैयार करेंगे।
विज्ञापन


आदर्श स्कूल सुधरेंगे, डिपुओं पर लगेंगे कैमरे
राज्य में पीएसईबी द्वारा चलाए जा रहे आदर्श स्कूलों की हालत भी सुधरेगी। वहां पर साफ सफाई से लेकर अन्य सभी चीजों को सुधारने के आदेश बोर्ड की ओर से दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे पंजाब स्कूल शिक्षा के डिपुओं पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। जल्द ही कैमरे लगाने की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed