फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बिल्डर ने गलत रास्ता दिखाकर,,,,,,,,,

बिल्डर ने गलत रास्ता दिखाकर,,,,,,,,,

Mon, 17 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर ने गलत रास्ता दिखाकर,,,,,,,,,
- 9 फुट के रास्ते को 18 फुट का बताकर फ्लैट बेचने के आरोप
विज्ञापन

- बिल्डर ने समस्या के समाधान को मांगे दो दिन
- लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाने की दी चेतावनी

उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पभात -नाभा सड़क पर स्थित जीएंडजी प्रमोटर्स द्वारा बनाई गई मिस्ट होम्स नाम की रिहायशी सोसायटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के दफ्तर के आगे जमकर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने उन्हें फ्लैट बेचते समय बताया था कि इन्हें 18 फुट का रास्ता लगता है, जबकि यह 9 फुट है। उन्हें धोखे से फ्लैट बेचे गए हैं।
लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने उन्हें किसी और की जमीन का गलत रास्ता दिखा कर लाखों रुपये के फ्लैट बेचे हैं और अब उस रास्ते पर जमीन के असली मालिक किसान ने अपना कब्जा करके उनकी सोसायटी का रास्ता बंद कर दिया है। लोगों की ओर से मामले की शिकायत नगर काउंसिल के अधिकारियों को देने के बावजूद कोई हल नहीं निकला है। इसी से गुस्साए लोगों ने बिल्डर अशीष गोयल के दफ्तर के आगे रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मिस्ट होम्ज सोसायटी के निवासी एडवोकेट सुमित दहिया, वेदा व्यास गुप्ता, जगजीत सिंह, दविन्दरपाल सिंह, गुलजार सिंह, तेज किशन, प्रिंसी, टीना, सीमा, प्रीत, शुशमा, इन्दु गोयल, अनीता शर्मा, किरण चौधरी सहीं अन्यों ने बताया कि उनकी तरफ से मिस्ट होम्ज प्रोजैक्ट में फ़्लैट खरीदने समय पर बिल्डर ने उनको बताया थी कि उनके फ्लैटों को हाई ग्राउंड सड़क से रास्ता होने के बावजूद पभात-नाभा सड़क से भी 18 फुट का रास्ता लगता है। इस पर उन्होंने बिल्डर की ओर से दिखाए झूठे सपनों के बाद लाखों रुपये का कर्ज लेकर इस सोसायटी में फ़्लैट खरीदे थे, परन्तु अब बीते कुछ दिन पहले एक जिमींदार ने उक्त सड़क की जमीन को अपनी बताते हुए इस सड़क पर 10 फुट की जगह पर दीवार कर कब्जा कर लिया है, जिस कारण उनके फ्लैट्स को जाने वाला रास्ता बहुत ही कम रह गया है। इस कारण उनके फ्लैट्स को जाने वाला रास्ता छोटा हो गया है और कीमत में भारी गिरावट आई है। इसके अलावा उनकी सोसायटी में स्कूली बसें न पहुंचने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन फ्लैट्स में किराए पर रह रहे लोग भी फ्लैट खाली कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ भी रोष प्रकट करते कहा कि उनकी ओर से बिल्डर के खिलाफ की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि वह बिल्डर की तरफ से धोखाधड़ी के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे और सारी सोसायटी की तरफ से बिल्डर आशीष गोयल के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने के अलावा अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। इस बारे में बिल्डर अशीष गोयल से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस मामले का एक-दो दिनों में हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed