फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत, जिससे डर गया पाकिस्तान : सुखबीर बादल

जीरकपुर : देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत, जिससे डर गया पाकिस्तान : सुखबीर बादल

Thu, 07 Mar 2019 02:26 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत, जिससे डर गया पाकिस्तान : सुखबीर बादल
देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत, जिससे डर गया पाकिस्तान : सुखबीर बादल
विज्ञापन

शिअद अध्यक्ष ने वर्करों से सीधी मुलाकात कर भरा जोश, फोटो भी खिंचवाए
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने लोकसभा चुनाव को लेकर वर्कर मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को शर्मा फार्म में विधायक एनके शर्मा के नेतृत्व में मीटिंग की। इसमें डेराबस्सी से बड़ी संख्या में अकाली-भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सुखबीर बादल ने वर्करों में जोश भरते हुए उनके साथ न केवल सीधी मुलाकात की, बल्कि उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। वहीं, अपने संबोधन में बादल ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे दिलेर प्रधानमंत्री की ही जरूरत है, जिससे आज पड़ोसी देश पाकिस्तान इस कदर डर गया है कि भारत के साथ हर मुद्दे पर बात करने को तैयार है।
वहीं, सुखबीर ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अकाली-भाजपा सरकार में लोगों को किसी तरह का कोई डर नहीं था परंतु आज राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि एक बार फिर अकाली-भाजपा की सरकार ले आओ, उसके बाद डेराबस्सी हलके को मोहाली की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार के दौरान मोहाली में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया था जहां से अब 34 उड़ानें चल रही हैं, जो अप्रैल से बढ़कर 90 हो जाएंगी जिसके साथ मोहाली सहित जीरकपुर क्षेत्र बैंगलोर की तर्ज पर एक व्यापारिक हब के तौर पर विकसित होगा। इस मौके पर कृष्णपाल शर्मा, जीरकपुर नगर काउंसिल अध्यक्ष कुलविंदर सोही, पार्षद सुरिंदर सिंह, दविंदर सिंह बराड़, तेजिंदर सिंह तेजी, अंग्रेज सिंह, शैली सोढी के अलावा प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपप्रधान भूपिंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष नवीन सांगवान, जीरकपुर मंडल अध्यक्ष शशांक दुग्गल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बाक्स
कांग्रेस सरकार में पंजाब बेहाल
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि जब-जब कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई है, तब-तब लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन जब से सीएम बने हैं, तब से अपने पटियाला हलके के लोगों का हाल जानने की कोशिश तक नहीं की। उनके अपने हलके के लोगों का कहना है कि 2017 में चुनाव के बाद उनका चेहरा केवल अखबारों में देखने को मिलता है जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं को लेकर मुश्किलों का सामना कर रही है। अकाली-भाजपा सरकार में शुरू हुई भलाई स्कीमों को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार हाल में पंजाब अब बेहाल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed