{"_id":"5c47818fbdec2273667908c3","slug":"201548190095-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जनवरी को पहुंचेगी स्टार्ट अप यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जनवरी को पहुंचेगी स्टार्ट अप यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जगह पर यात्रा के बनाए गए हैं स्टॉप प्वाइंट
नए आइडिया देने वालों को किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप पंजाब यात्रा 29 जनवरी को मोहाली पहुंचेगी। यात्रा की वैन के लिए शहीद ऊधम सिंह कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस लांडरां में स्टॉप बनाए गए हैं। साथ ही 31 जनवरी को ज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बूट कैंप स्थापित किया गया है। इसमें नए उभरते हुए उद्यमियों को स्टार्टअप इंडिया, स्टार्टअप पंजाब के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस कैंप में स्टार्टअप संबंधी उद्यमियों के अच्छे विचार शार्ट लिस्ट किए जाएंगे। इन बढ़िया विचारों वाले उद्यमियों को ग्रैंड फिनाले के दौरान इनक्यूबेशन प्रस्तुति की जाएगी। डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य स्टार्टअप इको सिस्टम के बारे में लोगों को जागरूक करना है। साथ ही बढ़िया उद्यमियों की पहचान भी की जाएगी।
डीसी ने बताया कि पंजाब की तरफ से अपनी इंडस्ट्रियल व बिजनेस डेवलपमेंट पालिसी 2017 के अधीन अलग-अलग इनसेंटिव दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस संबंधी अधिक जानकारी वेबसाइट
विज्ञापन
https://www.startupindia.gov.in से हासिल की जा सकती है।