फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पुजारी परीषद

पुजारी परीषद

Mon, 14 Jan 2019 01:38 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
पुजारी परीषद
श्री गोपाल मणि ने प्रवचनों से किया संगतों को निहाल
विज्ञापन

संजीव वशिष्ठ ने किया शहर कई शख्सियतों का सम्मान

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद द्वारा रविवार को तीसरा सालाना समारोह आयोजित किया किया। समागम फेज-पांच स्थित श्री हरि मंदिर में हुआ। इसमें पूरे पंजाब व ट्राइसिटी से मंदिरों के पुजारी पहुंचे। इसके अलावा समागम में श्री धेनु मानस के रचयता श्री गोपाल मणि जी विशेष तौर पर पहुंचे और अपने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद मोहाली के प्रधान जगदंबा प्रसाद रतूड़ी की अगुवाई में करवाए गए इस समागम में सेवा भारती चंडीगढ़ चंडीगढ़ व मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संजीव वशिष्ट मुख्य मेहमान थे, जिन्होंने परिषद की ओर से समागम में पहुंची शख्सियतों को सम्मानित किया।
समागम की शुरुआत सुबह आठ श्री गणेश पूजन व ध्वजा रोहण से हुई। इसके बाद सुबह नौ से 12 बजे तक अध्यात्मिक प्रवचन हुआ इसमें श्री गोपाल मणि जी द्वारा प्रवचन किए गए। प्रधान पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी ने संस्था के बारे में बताया कि संस्था काफी अहम है और संस्था से सैकड़ों मंदिरों के पुजारी जुड़े हुए हैं। संस्था की तरफ से जहां धार्मिक समागम करवाए जाते हैं। वहीं, पर्यावरण को बचाने व जरूरतमंदों की सहायता भी की जाती है। इसके तहत जरूरतमंद लड़कियों की शादियां आदि करवाई जाती है। इसके अलावा धर्म से जुड़े अन्य मामले भी हल किए जाते हैं। समागम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलबीर सिद्घू, विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा, श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रधान शेखर शुक्ला, सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन, पार्षद अशोक झा व अरून शर्मा, सिटी कांग्रेस अध्यक्ष इंदरजीत खोखर, गुरमीत सियान, युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान रमन सैली, सेवा भारती मोहाली के प्रधान जनक सिंगला, बलजीत कौर फेज 5, गगन शर्मा, एडवोकेट संजीव शर्मा, जसविंदर शर्मा, मोहन सिंह फेज 10, पवन शर्मा फेज 2, फेज 5 मंदिर कमेटी के प्रधान महेश मनन, अरून शर्मा बलौंगी, विवेक कृष्ण जोशी, नवनीत शर्मा, शिव सेना हिंद के प्रधान निशांत शर्मा, पंडित इंद्रमणि त्रिपाठी, पंडित शंकर शास्त्री के अलावा शहर की समस्त मंदिर कमेटियां और महिलाओं की संकीर्तन मंडलियां शामिल र्हुइं।
विज्ञापन


गौ माता पशु नहीं मां है: गोपाल मणि जी
समागम के दौरान प्रवचनों के दौरान गोपाल मणि जी ने कहा कि गौ माता पशु नहीं बल्कि एक मां है और 2019 के चुनावों से पहले हम सभी को गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलवाना होगा। इसके लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर परिवार को बांध कर रखना है कि तो गौ माता को बांध कर रखो उनका सम्मान करो तभी परिवार बांधा रहेगा। गौ माता पर प्रवचन करते हुए गोपाल मणि ने समागम में पहुंची संगत को गौ सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed