फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1,924 Panches of the district took oath of duties, will get development work done in the village.

Mohali News: जिले के 1,924 पंचों ने ली कर्तव्यों की शपथ, गांव में करवाएंगे विकास कार्य

Wed, 20 Nov 2024 03:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
1,924 Panches of the district took oath of duties, will get development work done in the village.
मोहाली। पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली विभाग मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मंगलवार को मोहाली में जिले के नवनिर्वाचित 1,924 पंचों को उनके पद और कर्तव्यों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत चुनाव के दौरान गुटबाजी को भूलकर ग्रामीणों को एक साथ लेकर गांव के विकास और कल्याण के लिए मिलकर कार्य करें। राज्य की सरकार ने इस बार पंचायत चुनाव में पार्टी से ऊपर उठकर चुनाव लड़ने की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य गांवों को गुटबाजी से ऊपर उठकर निकालना और असली बुनियादी मुद्दों पर फोकस करने का सकारात्मक प्रयास रहा।
विज्ञापन


मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि जनता की ओर से किसी पद पर चुना जाना भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। चाहे वह पंच हो, सरपंच हो, पार्षद हो या विधायक। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें कलम और मोहर की ताकत दी है, जिसका सदुपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कलम को तलवार से भी अधिक मजबूत माना जाता है, इसलिए हमें गांव के विकास और लोगों के कल्याण के लिए इसके सकारात्मक उपयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को 29 विषयों पर काम करने का अधिकार दिया गया है, हमारा कर्तव्य है कि गांव और ग्रामीणों के कल्याण के लिए काम करें। इस अवसर पर उन्होंने भांखरपुर की पंच बंदना और धड़ाक कलां की पंच मनप्रीत कौर को मंच पर आमंत्रित किया और अन्य पंचों के साथ शपथ दिलवाई। इन पंचायत चुनाव के दौरान चुनी गई 50 प्रतिशत महिला शक्ति को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग ने देश में संसद को लोकतंत्र की सबसे बड़ी इकाई और ग्राम पंचायत को सबसे छोटी इकाई का दर्जा देते हुए कहा कि फर्क सिर्फ इतना है कि संसद पूरे देश लोगों के कल्याण के लिए जिम्मेदार है और पंचायत को अपने गांव के कल्याण के लिए निर्णय लेने होंगे। इससे पहले विधायक कुलवंत सिंह ने सभी से कहा कि किसी पार्टीबाजी और गुटबाजी से ऊपर उठकर काम करें, जिससे जिले के गांवों का विकास हो। वहीं, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब विधानसभा के पवित्र सदन की तरह ग्राम पंचायत स्तर पर भी गांव के लोगों को साथ लिया जाए और पंचायत चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों को भी हर विकास और कल्याण कार्य में साथ लिया जाए।


इस शपथ ग्रहण समारोह में सांसद मलविंदर सिंह कंग, विधायक कुलवंत सिंह और कुलजीत सिंह रंधावा के अलावा मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल, जिला योजना कमेटी के चेयरपर्सन इंजीनियर प्रभजोत कौर, पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता हरसुखिंदर सिंह बब्बी बादल भी मौजूद थे। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एडीसी विराज एस तिड़के, एसडीएम दमनदीप कौर मोहाली, अमित गुप्ता डेराबस्सी और गुरमंदर सिंह खरड़, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से डीडीपीओ बलजिंदर सिंह ग्रेवाल, डिप्टी सीईओ जिला परिषद रणजीत सिंह, बीडीपीओ गुरप्रीत सिंह मांगट डेराबस्सी, महकमीत सिंह खरड़ और गुरमिंदर सिंह माजरी ब्लॉक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed