फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी

Mon, 04 Mar 2019 01:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी
मोहाली को नई यूनिवर्सिटी की सौगात
विज्ञापन

आईटी सिटी में 40 एकड़ जमीन के आवंटन को सीएम ने दी मंजूरी
यूनिवर्सिटी बनने के बाद उत्तर भारत में बड़े एजुकेशन हब के रूप में सामने आएगा मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। इस साल में जिले को शैक्षणिक स्तर पर दूसरा तोहफा मिला है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आईटी सिटी में 40.44 एकड़ जमीन नई यूनिवर्सिटी बनाने के लिए दी है। रविवार को इस जमीन के आवंटन को मंजूरी दे दी गई। मोहाली लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। नई यूनिवर्सिटी बनने के बाद मोहाली उत्तर भारत में बड़े एजुकेशन हब के रूप में सामने आएगा। बता दें कि इसी साल की शुरुआत में पलाक्षा यूनिवर्सिटी ने मोहाली में अपनी शुरुआत की थी।
गौरतलब है कि ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आईटी सिटी मोहाली में एक साइट के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए दो शैक्षणिक समूहों रितानंद बाल्वर्ड एजुकेशन फाउंडेशन और एपी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला ने आवेदन किया था। स्क्रूटनी समिति ने नीतिगत मानदंडों के अनुसार दोनों आवेदनों का मूल्यांकन किया और आवंटन के लिए रितानंद बालवित शिक्षा फाउंडेशन की सिफारिश की। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने समिति की सिफारिश को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

आवास और शहरी विकास मंत्री राजिंदर सिंह बाजवा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार शैक्षणिक उत्कृष्टता के संस्थानों को राज्य में लाने के लिए प्रयास कर रही है। राज्य में एक प्रमुख यूनिवर्सिटी की मौजूदगी से क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। आवेदक को 2.90 करोड़ प्रति एकड़ आवंटन मूल्य का भुगतान करना होगा। नई यूनिवर्सिटी को जमीन का आवंटन पंजाब के मौजूदा शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा। इसका विशेष रूप से मोहाली को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बाक्स-
टेक्निकल व आईटी सेक्टर में मोहाली की बल्ले-बल्ले
पिछले महीने स्टार्टअप के लिए 46 नई कंपनियां अपने आइडिया के साथ मोहाली में इकट्ठा हुईं। मोहाली लगातार टेक्निकल व आईटी सेक्टर में अपनी पहचान बना रहा है। नई यूनिवर्सिटी की स्थापना के साथ मोहाली एजुकेशन हब के रूप में उत्तर भारत के प्रमुख शहर के रूप में सामने आएगा

--बाक्स--
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार अभियान को इस नए कदम से बढ़ावा मिलेगा। तकनीकी यूनिवर्सिटीज की स्थापना से रोजगार के नए अवसर युवाओं को मिलेेंगे। कुछ लोगों का मानना है कि यह रोजगार मेलों का असर है। जिले में पिछले दिनों लगे 5 रोजगार मेलों के दौरान 1300 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed