{"_id":"5c48cc7abdec227d9070b6a8","slug":"191548274810-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इको सिटी के लोगों को मिलेगी मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इको सिटी के लोगों को मिलेगी मार्केट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इको सिटी के लोगों को मिलेगी मार्केट
- गमाडा ने इको सिटी के एससीओ का नंबरिंग ड्रॉ निकाला
- ड्रॉ सेक्टर-69 के कम्यूनिटी सेंटर में हुआ, कैमरे की रही नजर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ स्थित इको सिटी में अपने आशियाने बसा रहे लोगों को जल्दी ही मार्केट की सौगात मिल जाएगी। यह संभव होने जा रहा है गमाडा के प्रयास से। गमाडा ने इको सिटी के एससीओ का नंबरिंग ड्रॉ निकाला। ड्रॉ की सारी प्रक्रिया पर कैमरे की नजर रही।
जानकारी के मुताबिक गमाडा की तरफ से सेक्टर-69 के कम्यूनिटी सेंटर में इको सिटी के एससीओ का ड्रॉ निकाला गया था। इस दौरान कई अलाटी पहुंचे थे। ड्रॉ के लिए दो बॉक्स प्रयोग किए गए। इनमें से एक में नाम की पर्चियां व दूसरे में नंबर वाली पर्चियां थीं। गमाडा का कहना है कि जल्दी ही इस संबंधी अन्य औचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। दूसरी तरफ इको सिटी में विकास कार्य पूरे जोरों से चल रहा है। इलाके के लोगों को इससे काफी फायदा होने की उम्मीद है।
---बॉक्स
मेडिसिटी का काम भी जोरों पर
इको सिटी के साथ ही गमाडा द्वारा मेडिसिटी बसाई जा रही है। मेडिसिटी में कैंसर अस्पताल का काम जोरों से चल रहा है। इस साल के अंत तक लोगों को कैंसर अस्पताल की सौगात मिल जाएगी। इसके अलावा लोगों को रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। गमाडा द्वारा इलाके के लोगों की सुविधा के लिए वहां पर कई होटल, स्कूल साइट भी नीलाम की जा रही है ताकि इलाके के लोगों को फायदा मिल पाए। वहीं, वहां पर स्थित सिसवां डैम को सुखना की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।