फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत, सुधरेगी सारी सड़कें

क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत, सुधरेगी सारी सड़कें

Sun, 20 Jan 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत, सुधरेगी सारी सड़कें
कंडी क्षेेत्र में 200 किलोमीटर सड़कों का होगा सुधार
विज्ञापन

- पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने दो सड़कों के निर्माण कार्य कराया शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। राज्य सरकार सड़कों की हालत सुधारने के लिए वचनबद्ध है। सड़कों की खस्ता हालत सुधारने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में पास हुई 200 किलोमीटर सड़कों का निर्माण क्रमवार करवाया जाएगा। यह कहना है पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कंग का। उन्होंने कंडी क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़कों की क्रमवार हालत को सुधारा जाएगा। कंग ने माजरी-खिजराबाद रोड और गांव लुबानगढ़ से बरसालपुर टप्परिया तक, माजरी-बिंदरख मेन रोड से गांव हरनामपुर तक जाने वाली सड़कों की चौड़ाई 10 फीट से बढ़ाकर 18 फीट करने के काम की शुरुआत करवाते हुए कहा कि इससे कई गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।

कंग ने कहा कि लुबानगढ़ से बरसालपुर तक बनने वाली 4.32 किलोमीटर सड़क पर लगभग 1.50 करोड़, माजरी-बिंदरख मेन रोड से गांव हरनामपुर तक लगभग 1.10 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 37.68 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कंग ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को सड़कों का काम सही ढंग से समय पर पूरा करने की हिदायत दी। यूथ कांग्रेस के हलका प्रधान राणा कुशलपाल ने कहा कि पिछले एक दशक दौरान अनदेखी का शिकार रही सड़कों का निर्माण अब शुरू हुआ है। इस मौके पर जसविंद्र सिंह लुबानगढ़, सरपंच जसप्रीत सिंह बरसालपुर उपस्थित थे।
विज्ञापन


फोटो कैपशन : सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करवाते जगमोहन सिंह कंग।
( अजय ) फोटो नंबर : एमएचएल-80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed