फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बच्चा मकान की छत से गिरा, हालत गंभीर

बच्चा मकान की छत से गिरा, हालत गंभीर

Thu, 20 Dec 2018 01:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बच्चा मकान की छत से गिरा, हालत गंभीर

विज्ञापन

बड़माजरा में छत से गिरा तीन साल का मासूम
गंभीर हालत के चलते सिविल अस्पताल से जीएमसीएच-32 किया रैफर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर से सटे गांव बड़माजरा में एक तीन वर्षीय बच्चा खेलते हुए छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत काफी खराब होने के चलते बच्चे को सेक्टर-32 जीएमसीएच रैफर कर दिया गया है। जहां बच्चे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बच्चे की मां और दादी का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक तीन वर्षीय पीयूष की मां मंजू ने बताया कि वह बड़माजरा में रहती हैं। बुधवार को वह घर का काम कर रही थी और उसने बेटे पीयूष को खेलने के लिए ऊपर छत पर छोड़ दिया था। अचानक कुछ देर बाद उसके चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि उसका बेटा दूसरी मंजिल से नीचे गिरा हुआ था, जिसके बाद उसने अपने पड़ोसियों की मदद ली और बेटे को लेकर सिविल अस्पताल फेज-6 में पहुंची। जब बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो उनका रो रोकर बुरा हाल था। जांच के दौरान डाक्टरों ने बच्चे की जांच की तो उसके सिर्फ मुंह से खून निकल रहा था। उसके अलावा डाक्टरों ने उसके सिर की भी जांच की, लेकिन सिर में चोट का कोआ निशान नहीं था।


बीस मिनट देरी से पहुंची एंबुलेंस
जब बच्चे को चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल में रैफर करने का फैसला लिया गया तो बच्चों के परिजनों के पास कोई साधन नहीं था। इसके बाद करीब बीस मिनट के बाद एंबुलेंस पहुंची, जिसके बाद बच्चे को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed