फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   19-year-old girl raped in Zirakpur, case registered

Mohali News: जीरकपुर में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Mon, 01 Jun 2026 11:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
19-year-old girl raped in Zirakpur, case registered
जीरकपुर। जीरकपुर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय युवती की शिकायत पर 40 वर्षीय बिट्टू कुमार उर्फ विक्रम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामला पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाना में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया था, जिसे घटना स्थल जीरकपुर होने के कारण आगे की कार्रवाई के लिए मोहाली पुलिस को भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी मां विदेश में काम करती है। मां के विदेश जाने के बाद वह आरोपी के साथ रह रही थी। आरोप है कि 14 मई की सुबह आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि उसने विरोध किया लेकिन आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार घटना के बाद वह अपने शिक्षण संस्थान पहुंची और वहां अपनी शिक्षिका को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।शिकायत के आधार पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। बाद में मामला जीरकपुर क्षेत्र से संबंधित पाए जाने पर जांच के लिए मोहाली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।जीरकपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed