फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एक्सकलूसिव : डेराबस्सी के बाद अब जीरकपुर नगर काउंसिल ने डीसी मोहाली को लिखा पत्र..

एक्सकलूसिव : डेराबस्सी के बाद अब जीरकपुर नगर काउंसिल ने डीसी मोहाली को लिखा पत्र..

Thu, 17 Jan 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
एक्सकलूसिव : डेराबस्सी के बाद अब जीरकपुर नगर काउंसिल ने डीसी मोहाली को लिखा पत्र..
एक्सकलूसिव :
विज्ञापन


- सीनियर उपप्रधान और उपप्रधान की सीट खाली
- जल्द भरने का आदेश दें अधिकारी

अश्वनी कुमार
जीरकपुर। डेराबस्सी नगर काउंसिल के बाद नगर काउंसिल जीरकपुर ने जिला मोहाली की डीसी गुरप्रीत कौर सपरा को एक पत्र लिखकर भेजा है, जिसमें मांग की है कि काउंसिल में सीनियर उपप्रधान और उपप्रधान का पद लंबे समय से खाली है, जिसको अधिकारियों द्वारा भरने का आग्रह किया गया है। गौरतलब है कि मार्च 2016 के बाद नगर काउंसिल जीरकपुर में सीनियर उपप्रधान और उपप्रधान का पद खाली है, जिसको भरने के लिए काउंसिल अधिकारियों द्वारा पहले 2 बार पत्र लिखा चुका है और अब अधिकारियों रिमाइंडर भेजा है।

2000 में हुआ था गठन
साल 2000 में 5 ग्राम पंचायतें और 6 गांवों को मिलाकर नगर पंचायत का गठन किया गया। वहीं, इसके बाद 2008 में नगर पंचायत को पहले सी’ कैटेगरी का दर्जा देकर नगर काउंसिल बना दिया और बाद में क्लास ए’ का दर्जा दे दिया गया। काउंसिल अधिकारियों का कहना है कि नगर पंचायत में प्रधान, नगर काउंसिल में प्रधान व उपप्रधान और ए’ क्लास नगर काउंसिल के अंदर प्रधान, उपप्रधान के अलावा सीनियर उपप्रधान का पद शामिल है। जबकि, म्यूनिसिपल काउंसिल के अधिकारियों की मानें तो प्रधान पूरे 5 वर्ष और उपप्रधान 1 वर्ष के लिए चयन किया जाता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर काउंसिल जीरकपुर में फरवरी 2015 में चुनाव हुए, जिसके 1 माह बाद मार्च में कुलविंदर सोही को प्रधान, परमजीत कौर सोढी को सीनियर उपप्रधान और नछत्तर सिंह को उपप्रधान के लिए चयनित किया गया। वहीं, म्यूनिसिपल एक्ट के मुताबिक, सीनियर उपप्रधान और उपप्रधान का कार्यकाल मार्च 2016 से खत्म हो चुका है, जिस पर दोबारा चुनाव के लिए नगर काउंसिल द्वारा डीसी मोहाली को पहले 2016 और फिर 2017 में पत्र लिखा गया। जिनकी तरफ से अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। दूसरी ओर, नगर काउंसिल जीरकपुर के अंदर ये दोनों पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
नगर काउंसिल द्वारा बुधवार डीसी मोहाली को एक पत्र लिखा गया हैं, जिसमें उनसे सीनियर उपप्रधान और उपप्रधान पद को भरने के लिए आग्रह किया गया है। डीसी मोहाली की तरफ से कोई आदेश आने के बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
-गिरीश वर्मा, ईओ, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed