{"_id":"5c116688bdec2241b7710847","slug":"181544644232-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी मेयर के खिलाफ स्थानीय निकाय मंत्री को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी मेयर के खिलाफ स्थानीय निकाय मंत्री को भेजी शिकायत
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर नौ में पार्षद को बिना बताए विकास कार्यों का शुुुुभारंभ कर गए थे सीनियर डिप्टी मेयर
पार्षद ने अपने पत्र में कहा है कि सीनियर डिप्टी मेयर ने जानबूझकर ऐसा किया है
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर द्वारा पार्षद अरुण शर्मा को बिना बताए उनके एरिया में डेवलपमेंट वर्क का शुभारंभ करवाने का मामला गरमा गया है। इस मामले में पार्षद अरुण शर्मा की तरफ से स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा गया है। साथ ही इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पार्षद ने पत्र में लिखा है कि उनका फेज-पांच वार्ड नंबर नौ में आता है। अपने वार्ड के लोगों के काम करवाने के लिए यत्नशील है। उनके इलाके में एक पार्क का सौंदर्यीकरण का काम उन्होंने पास करवाया था, जिसका उनकी तरफ से आने वाले समय में शुभारंभ किया जाना था। इसी बीच नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन ने उन्हें बिना बताए उनके इलाके में आकर काम शुभारंभ कर दिया। उन्होंने बताया यह बिल्कुल नियमों के विपरीत है। नियमों के मुताबिक जिस इलाके में काम का शुभारंभ होता है, उस इलाके के पार्षद का होना जरूरी होता है, लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर ने जानबूझकर ऐसा किया है। इससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में बनती कार्रवाई की जाए।
जिक्रयोग है कि इससे पहले मंगलवार को हाउस की मीटिंग में इस मामले पर जमकर बवाल हुआ था। करीब एक घंटे तक अकाली बीजेपी पार्षदों ने काम नहीं चलने दिया था। आखिरी में मेयर ने पार्षदों को विश्वास दिलाया था कि भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बनेगी, जिसके बाद लोग शांत हुए थे। इसके बाद हाउस की कार्रवाई आगे चल पाई थी।