फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कंपनी हुई बंद, मुलाजिम आए आफत में

कंपनी हुई बंद, मुलाजिम आए आफत में

Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
कंपनी हुई बंद, मुलाजिम आए आफत में
कंपनी हुई बंद, मुलाजिमों ने किया गेट के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुलाजिमों नेताओं का आरोप बिना अनुमति से कंपनी की बंद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में वीरवार को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-नौ स्थित फिलिप्स इंडिया कंपनी बंद होने से मुलाजिम संघर्ष की राह पर आ गए। मुलाजिमों ने कंपनी के गेट पर रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने कंपनी प्रबंधकों व पंजाब सरकार के श्रम विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
पंजाब एटक के उप प्रधान विनोद चुघ ने कहा कि कंपनी के प्रबंधकों ने पंजाब सरकार व श्रम विभाग की मंजूरी लिए बिना ही कंपनी को बंद कर दिया था। कंपनी में पंद्रह सौ मुलाजिम काम करते हैं जो प्रबंधकों की कारगुजारी के कारण बेरोजगार हो गए हैं। कंपनी के बंद होने से पंजाब सरकार को मिलने वाले राजस्व का भी नुकसान होगा। पंजाब सरकार को कंपनी से लाखों रुपये का टैक्स मिलता था। कंपनी के प्रबंधकों की तरफ से जबरदस्ती इस्तीफे लिए गए हैं। इस बारे में मुलाजिमों ने एसएसपी को भी शिकायत दी है। साथ ही मुलाजिमों को उनका मुआवजा भी पूूरा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि सूत्रों की मानें तो कंपनी गत एक साल से अपने प्लांट को बंद करने की दिशा में काम शुरू कर चुकी थी। कई मुलाजिमों ने वीआरएस तक ले ली है। कई मुलाजिमों ने अभी तक भी इस संबंध में फैसला नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed