{"_id":"63ed40c8d5f4865197066a14","slug":"18-bullets-fired-from-the-training-center-of-itbp-hit-the-plant-of-village-nimbua-three-and-a-half-kilometers-away-mohali-news-c-16-1-62684-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: आईटीबीपी के प्रशिक्षण केंद्र से चली 18 गोलियां साढ़े तीन किलोमीटर दूर गांव निंबुआ के प्लांट में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली: आईटीबीपी के प्रशिक्षण केंद्र से चली 18 गोलियां साढ़े तीन किलोमीटर दूर गांव निंबुआ के प्लांट में लगी
Thu, 16 Feb 2023 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 16 Feb 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी के प्रशिक्षण केंद्र से चली 18 गोलियां साढ़े तीन किलोमीटर दूर गांव निंबुआ के प्लांट में लगी
- प्लांट का चौकीदार बंद कर रहा था एल्युमीनियम का दरवाजा तो उसी में आकर लगी एक गोली, जान बची
- जिला पंचकूला के भानू में स्थित है प्रशिक्षण केंद्र, इसी के फायरिंग रेंज में गोलियां चलाते हैं जवान, 10 गोलियाें के खोल मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। गांव निंबुआ में उद्योगों के कचरे का निस्तारण करने वाले निंबुआ ग्रीन फील्ड एसोसिएशन पंजाब के प्लांट में उस समय दहशत फैल गई, जब एक के बाद एक 18 गोलियां चलीं। इनमें से 10 के खोल मिल गए हैं इन गोलियों के चलने का पता 13 फरवरी की शाम को उस समय लगा जब प्लांट में चौकीदार एक दफ्तर का एल्युमीनियम का दरवाजा बंद कर रहा था तो दरवाजे पर एक गोली लगने की आवाज सुनाई दी। इस पर वह वहां से अंदर दौड़ गया और प्लांट में मौजूद किसी भी कर्मचारी की समझ में नहीं आया कि ये गोलियां कहां से आ रही हैं, लेकिन जांच के बाद पता चला कि ये गोलियां यहां से साढ़े तीन किलोमीटर दूर पंचकूला के भानू में स्थित आईटीबीपी के प्रशिक्षण केेंद्र से आ रही थीं।
जानकारी के मुताबिक उक्त प्लांट से साढ़े तीन किलोमीटर दूर पंचकूला के गांव भानू में आईटीबीपी का प्रशिक्षण केंद्र है। यहां के जवान प्रशिक्षण के दौरान शूटिंग की प्रैक्टिस करते हैं। 13 फरवरी की शाम भी जवान लंबी दूरी के हथियारों से फायरिंग कर रहे थे, जिसमें 18 गोलियां उक्त प्लांट में लगीं। इनमें से एक गोली एल्युमीनियम के दरवाजे में, एक पेड़ में और बाकी अन्य जगह पर प्लांट के अंदर कुल 18 गोलियां लगी हैं। प्लांट के सहायक निदेशक आरएन जिंदल ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मुबारकपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आईटीबीपी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
इस संबंधी एएसपी.डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि आईटीबीपी के डीआईजी विवेक थपलियाल को प्लांट में गोलियां लगने की जानकारी दी गई है। उनकी ओर से तैनात इंस्पेक्टर नवीन ने मौके पर प्लांट में पहुंचकर जांच की। एएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि आईटीबीपी केंद्र में एक अधिसूचित रेंज है, जहां नए जवान निशानेबाजी का प्रशिक्षण लेते हैं। लंबी दूरी के हथियारों से अभ्यास के दौरान निंबुआ प्लांट में गोलियां करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर जाकर लगीं। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के डीआईजी विवेक थपलियाल के परामर्श से अब यह निर्णय लिया गया है कि प्रशिक्षण केंद्र की दीवारें खड़ी की जाएंगी। प्लांट के किनारे और केंद्र पर हरियाली बढ़ाई जाएगी और फायरिंग से पहले इसकी सूचना गांव के सरपंच और निंबुआ प्लांट के अधिकारियों को दी जाएगी। नए जवानों को इस रेंज में लंबी दूरी के हथियारों का अभ्यास करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।