{"_id":"5f00e83b8ebc3ea1781730b0","slug":"177-indians-returned-from-dubai-and-173-from-uae-under-mission-vande-india-mohali-news-pkl3802592169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन वंदे भारत के तहत दुबई से 177 और यूएई से 173 भारतीय देश लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन वंदे भारत के तहत दुबई से 177 और यूएई से 173 भारतीय देश लौटे
विज्ञापन
जीरकपुर। मिशन वंदे भारत के अंतर्गत शनिवार को दो उड़ानें मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं। इनमें एक उड़ान दुबई से जबकि दूसरी उड़ान यूएई की थी। दुबई से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में 177 भारतीय पहुंचे, जबकि यूएई से स्पाइसजेट एयरलाइंस की उड़ान से 173 भारतीय मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे।
यह दोनों स्पेशल उड़ानें मिशन वंदे भारत के तहत दुबई और यूएई से उन भारतीयों को लेकर चंडीगढ़ पहुंची है जो कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान वहां फंस गए थे। यह सभी 350 भारतीय दुबई और यूएई में किसी न किसी काम से वहां गए हुए थे। इनमें से कुछ वहां रह रहे अपने बच्चोें से मिलने और कुछ वहां पर्यटन के लिए गए थे। इन दोनों ही उड़ानों में ज्यादातर यात्रियों ने पीपीई किट पहनी थी।
इन दोनों उड़ानों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, हरियाणा और आसपास के अन्य राज्यों के यात्री शामिल थे। जैसे ही उड़ानें यहां पहुंची तो पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कर उनका मेडिकल चेकअप किया।
विज्ञापन
यहां सभी यात्रियों के लिए सैनिटाइजेशन की व्यवस्था थी और उनके लिए क्वारंटीन होम की सुविधा की हुई है। इसके अलावा जो दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्री थे उनकी राज्य सरकार ने उन्हें लेने के लिए यहां टीमें भेजी हुई थीं और वह यात्री अपने-अपने राज्यों को चले गए। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो इंटरनेशनल उड़ानों को देखते हुए शानदार व्यवस्था की हुई थी।