फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बकरी पालन के लिए मिलेगी एक करोड़ 41 लाख की सहायता

बकरी पालन के लिए मिलेगी एक करोड़ 41 लाख की सहायता

Wed, 13 Feb 2019 01:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
बकरी पालन के लिए मिलेगी एक करोड़ 41 लाख की सहायता
मोहाली। राज्य के बीपीएल परिवारों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए सरकार उन्हें बकरी पालन के लिए वित्तिय सहायता देगी। इसके लिए 1500 परिवारों को एक करोड़ 41 लाख की नॉन रिफंडेबल सहायता दी जाएगी। इसी कड़ी में मंगलवार को बीपीएल से संबंधित अनुसूचित जाति के 66 व्यक्तियों को 6 लाख 16 हजार रुपये के नॉन रिफंडेबल ग्रांट के मंजूरी पत्र पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दिए। बलबीर सिद्धू ने कहा कि बीपीएल से संबंधित 1500 अनुसूचित परिवारों को बकरी पालन के लिए एक करोड़ 41 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। लाभार्थी परिवारों को यह रकम वापिस नहीं करनी होगी। योजना के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को 500-500 के तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिनमें से प्रति व्यक्ति 3 बकरीयां, एक कट्टी और एक टोका मशीन खरीद के लिए सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब नस्ल की बकरी देश की अन्य सभी नस्लों से ज्यादा दूध देती है और बकरी का दूध कई बिमारियों के इलाज में भी इस्तेमाल होता है। इस मौके पर हरकेश चंद शर्मा, डायरेक्टर पशु पालन डॉ. इंदरजीत सिंह, ज्वांइट डायरेक्टर डॉ. संजीव खोसला, डिप्टी डायरेक्टर मोहाली डॉ. निर्मलजीत सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. गुरइकबाल ग्रोवर, वेटनरी अफसर डॉ. प्रीति सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed