{"_id":"5c61d989bdec22533443839e","slug":"171549916553-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांप्लेक्स में लगे रोजगार मेले में 12 को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांप्लेक्स में लगे रोजगार मेले में 12 को मिला रोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉब फेयर में 12 को मिला रोजगार
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में करवाया गया समागम
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। घर-घर रोजगार मुहिम के तहत जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो ने जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में प्लेसमेंट कैंप लगाया। इसमें बतौर मुख्य महमान जिला रोजगार अफसर हरप्रीत कौर बराड़ ने शिरकत की। प्लेसमेंट कैंप का लाभ लेने के लिए पहुंचे युवकों को संबोधित करते बराड़ ने कहा कि नौजवानों को पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की घर-घर रोजगार मुहिम का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए और इन रोजगार मेलों में मौके का लाभ लेकर अपने पैरों पर खड़े होना चाहिए। इन रोजगार मेलों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (स्वराज डिविजन), राणा पॉलिटेक, गोदरेज और नाहर स्पिनिंग जैसी बड़ी कंपनी पहुंच रहीं हैं। उन्होंने बताया कि आज के कैंप में ए टू आईटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने हिस्सा लिया और 23 नौजवान रोजगार प्राप्त करने के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जिनमें से 12 को नौकरी के लिए शार्टलिस्ट किया गया।
---बाक्स---
13 से 21 फरवरी तक लगेंगे रोजगार मेले
बराड़ ने बताया कि जिले में 13 से 21 फरवरी तक रोजगार मेले लगाए जाएंगे। पहला मेला 13 फरवरी को सरकारी कालेज डेराबस्सी में लगाया जा रहा है, जबकि दूसरा 15 फरवरी को रत्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट सेक्टर-78 सोहाना में आयोजित किया जाएगा। तीसरा रोजगार मेला 18 फरवरी को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्थित जिला रोजगार ब्यूरो के दफ्तर में लगाया जाएगा। चौथा मेला 21 फरवरी को स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में किया जा रहा है।