फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मैगा प्रमोटरों को दिया आखिरी अल्टीमेटम

मैगा प्रमोटरों को दिया आखिरी अल्टीमेटम

Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
मैगा प्रमोटरों को दिया आखिरी अल्टीमेटम
31 जनवरी तक पेश करनी होगी रिपोर्ट, वरना होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पहले अक्तूबर में पेश करनी थी रिपोर्ट, कई प्रमोटर ने पेश किया रिकॉर्ड

अमित शर्मा
मोहाली। रियल एस्टेट रैगुलेटरी अथारिटी (रेरा) ने उन मैगा प्रमोटरों पर शिकंजा कस दिया है, जिन्होंने अभी तक अपनी आडिट रिपोर्ट पेश नहीं की है। अथारिटी ने उन्हें आखिरी मौका देते हुए 31 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। वरना अथारिटी द्वारा एक्ट के अधीन कार्रवाई की जाएगी, जिसमें लाइसेंस कैंसिल करने से लेकर जुर्माना तक लगाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक पंजाब रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट 2016 की विभिन्न धाराओं के तहत रेरा के पास रजिस्ट्रर प्रत्येक प्रमोटर को अपनी आडिट रिपोर्ट पेश करने का प्रावधान है। ऐसे में नियम के मुताबिक मार्च 2018 में जो वित्तीय वर्ष संपन्न हुआ था। उसकी आडिट रिपोर्ट प्रमोटरों को अक्तूबर 2018 तक अथारिटी के समक्ष रखनी थी, लेकिन जब अथारिटी ने अपना रिकॉर्ड चैक किया तो सामने आया कि कई प्रमोटरों ने अपनी रिपोर्ट अथारिटी के सामने पेश नहीं की थी। इन लोगों की संख्या बहुत अधिक है। जिसके बाद उक्त प्रमोटरों को एक और मौका देने का फैसला लिया गया है। अब उक्त प्रमोटर 31 तक अपनी आडिट रिपोर्ट पेश कर पाएंगे। वरना उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


छह सौ ज्यादा प्रमोटर है रजिस्ट्रर
जानकारी के मुताबिक रेरा के साथ पूरे पंजाब से करीब 600 से ज्यादा प्रमोटर रजिस्ट्रर हैं, जिसमें मोहाली के 385, जबकि लुधियाना 74, पटियाला 34 व अमृतसर के बीस से ज्यादा है। वहीं, उम्मीद है कि यह संख्या और बढ़ेगी। कई प्रमोटर नए जुड़ भी रहे हैं। इतना ही नहीं रेरा द्वारा काफी सख्त फैसले सुनाए जाते हैं। कई प्रमोटरों पर मोटे जुर्माने तक लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed