फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अमर उजाला इंपेक्ट

अमर उजाला इंपेक्ट

Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपेक्ट
एडीसी ने ट्रैफिक जाम से लोगों को छुटकारा दिलाने के दिए आदेश
विज्ञापन

ट्रकों पर कार्रवाई को कहा, साथ ही अन्य इंतजाम भी करने होंगे
टोल प्लाजा पर भी देनी होगी सुविधाएं, लगाने होंगे स्पेशल बोर्ड

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। जीरकपुर में रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को हो रही परेशानी की तरफ प्रशासन का ध्यान आ गया है। शुक्रवार को हुई रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में एडीसी जीरकपुर चौक पर पुल के नीचे लगने वाले जाम से लोगों को बचाने के लिए उचित कदम उठाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सुबह के समय वहां से निकलते लोडेड ट्रक पर कार्रवाई करने को कहा है। इस दौरान उन्होंने नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों से बात करते हुए कहा है कि टोल प्लाजों पर बाथरूम, शेल्टर व फर्स्ट एड का प्रबंध यकीनी बनाया जाए। इतना ही नहीं सहुलियतों संबंधी वहां पर बोर्ड भी लगाने होंगे। ताकि वहां से निकलते हुए लोगों को इस बारे में आसानी से पता चल जाए। इस मौके मीटिंग में आरटीए सुखविंदर कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंटरी संतोष रानी, डीएसएपी शाम लला संधू व ईओ राजेश शर्मा समेत कई अधिकारी हाजिर थे।
जिक्रयोग है कि अमर उजाला ने 13 नवंबर 2018 के अंक में जीरकपुर के जाम को लेकर सावधान ? आगे जीरकपुर है.. जाम में फंसे तो वीकेंड का जायका हो जाएगा खराब शीर्षक से खबर छापी थी। इसमें बताया गया था कि जीरकपुर में लगने वाले जाम से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी उठानी पड़ती है। इतना ही नहीं खबर में उन प्वाइंटों का भी जिक्र किया गया था। जहां पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। इसके अलावा जाम से निपटने के सुझाव तक दिए गए थे। जैसे ही मामला गर्माया तो इलाके में ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो गई थी, जिसके बाद रोड सेफ्टी कमेटी की मीटिंग में यह मुद्दा उठा है। इससे उम्मीद है कि लोगों को जीरकपुर के जाम से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन


---------------------------------
नोट खबर में अमर उजाला इंपेक्ट व अमर उजाला ने 13 नवंबर 2018 के अंक में जीरकपुर के जाम को लेकर सावधान ? आगे जीरकपुर है.. जाम में फंसे तो वीकेंड का जायका हो जाएगा खराब शीर्षक से छपी खबर का ईपीएस प्रयोग करे जी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed