फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम

Thu, 29 Jun 2017 09:03 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम
हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन

-बुधवार देर रात हुआ हादसा, कई राज्य के लोग होते रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
कुराली-खरड़ हाईवे पर गांव चनालो में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुए हादसे में चनालो निवासी तेजबीर सिंह राजू (25) की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों का कहना था राष्ट्रीय मार्ग के इस हिस्से में आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन ठीक करवाने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जाम के कारण कई राज्यों के वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामे की सूचना पर नगर काउंसिल की प्रधान कृष्णा देवी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। बता दें कि तेजबीर सिंह खेती का काम करता था।
जानकारी के अनुसार, कुराली-खरड़ मार्ग के किनारे भरे पानी से बचने के लिए तेजबीर सड़क पर जा रहा था। इस दौरान पीछे आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में तेजबीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया। इस कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना पर नगर काउंसिल की प्रधान कृष्णा देवी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से कहा कि पानी की निकासी के लिए तत्काल प्रबंध करवाए जाएंगे। इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

इससे पहले विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदीप रूढा ने बताया कि गांव के बरसाती पानी की निकासी लंबे समय से ठप है। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल ने चंडीगढ़ रोड पर नाले को तोड़ कर पाइप लाइन डाल दी है, लेकिन उनके गांव में बरसाती पानी के निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया है। गांव वासियों ने कहा कि थोड़ी बारिश होने पर ही सड़क के पास पानी भर जाता है। लोगों को मजबूरी में सड़क के बिल्कुल साथ-साथ होकर चलना पड़ता है। इस कारण हादसे होते हैं। प्रदर्शनकारियों ने युवक की मौत के लिए नगर काउंसिल और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed