फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   17 lakhs deposited in Canada's account in the name of sending abroad

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर कनाडा के खाते में डलवाए 17 लाख

Sat, 05 Aug 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
17 lakhs deposited in Canada's account in the name of sending abroad
मोहाली। परिवार समेत कनाडा की पीआर दिलवाने के नाम पर व्यक्ति से 17 लाख रुपये की ठगी की गई। आरोपी महिला की पहचान मनजिंदर पाल कौर वासी गांव दानगढ़ जिला बरनाला हाल वासी कनाडा के रूप में हुई है। जसवीर सिंह की शिकायत पर फेज-8 पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जसवीर सिंह वासी सेक्टर-68 ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ पीआर लेकर कनाडा जाना चाहता था। इसके लिए उसकी बात मनजिंदरपाल कौर से चल रही थी। उसने उन्हें बताया कि वह कनाडा में इमीग्रेशन वकील का काम करती है। इसके बाद उन्होंने सिटीजन बैंक ऑफ कनाडा में 17 लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद आरोपी महिला ने न ही उनका कनाडा का वीजा लगवाया और न ही उनके रुपये उन्हें वापस किए। वीजा और पैसे नहीं मिलने से परेशान होकर जसवीर सिंह ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed